सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Ram Mandir Flag Hoisting: What is the speciality and religious significance of the religious flag of Ayodhya R

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या राम मंदिर के धर्म ध्वज की क्या विशेषता और धार्मिक महत्व?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 25 Nov 2025 11:40 AM IST
Ram Mandir Flag Hoisting: What is the speciality and religious significance of the religious flag of Ayodhya R
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर मंगलवार को फहराया जाने वाला कोविदार ध्वज कलियुग में भी त्रेता का आभास कराएगा। यह ध्वज प्राचीन काल से अयोध्या की पहचान रहा है, जिसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में मिलता है। मंदिर ट्रस्ट ने इस ध्वज को चुनकर अयोध्या का गौरव बढ़ाया है।अयोध्या का राज ध्वज और उस पर अंकित कोविदार वृक्ष सनातन संस्कृति की अमूल्य निधि रही है। इसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण के अयोध्या कांड में है। इसके अनुसार चित्रकूट में वनवास के दौरान भगवान राम ने लक्ष्मण को ध्वजों से विभूषित अश्व और रथों से आती हुई सेना की सूचना दी और इसके बारे में पता लगाने को कहा।इसे देखकर लक्ष्मण ने कहा कि 'यथा तु खलु दुर्भद्धिर्भरत: स्वयमागत:। स एष हि महा काय: कोविदार ध्वजो रथे।' अर्थात् 'निश्चय ही दुष्ट दुर्बुद्धि भरत स्वयं सेना लेकर आया है। यह कोविदार युक्त विशाल ध्वज उसी के रथ पर फहरा रहा है।' इसी प्रसंग से जाहिर है कि कोविदार वृक्ष युक्त ध्वज अयोध्या की पहचान और प्राचीन धरोहर रही है। हालांकि, भारतीय मानस पटल से रघुकुल का यह राज ध्वज बिसरा दिया गया था, जिसे रीवा के इतिहासकार ललित मिश्रा ने कई शोध के बाद खोजा है। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास के अनुरूप यही ध्वज फहराने का निर्णय लिया है। प्राण प्रतिष्ठा के समय ही राम मंदिर परिसर में कोविदार वृक्ष लगाए गए हैं, जो इस समय लगभग आठ से 10 फुट के हो चुके हैं।

ध्वजारोहण के साथ ही इसके दर्शन भी शुरू होंगे, जो रामभक्तों को अयोध्या के प्राचीन गौरव का आभास कराएंगे। कथाओं के अनुसार कचनार को ही रघुकुल का वृक्ष माना गया था, लेकिन कई शोधों के बाद कोविदार की जानकारी हुई है। शोध के अनुसार हरिवंश पुराण में उल्लेख है कि महर्षि कश्यप ने पारिजात के पौधे में मंदार के गुण मिलाकर इसे तैयार किया था। यह संभवत: पहला हाइब्रिड प्लांट था। यह अभी भी उपलब्ध है। 15 से 25 मीटर तक ऊंचाई वाला यह वृक्ष फूल और फलदार होता है। इसमें बैगनी रंग के फूल खिलते हैं, जो कचनार के फूल जैसे होते हैं। इसका फल स्वादिष्ट और पौष्टिक माना जाता है। मंदिर बनने के बाद इस ध्वज को पुन: महत्व मिल रहा है, जो एक नए युग की शुरुआत का संकेत है।इस कार्यक्रम के लिए लगभग 100 टन फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस समारोह में लगभग 6–7 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना है. मंदिर निर्माण में दान देने वालों को भी आमंत्रित किया गया है. सूची में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है.


सुबह 11:58 से 12:30 बजे के शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार यह ध्वजारोहण मंदिर की पूर्णता का संकेत होगा. शास्त्र अनुसार मंदिर पर ध्वजा लगाने का महत्व...शास्त्रों के अनुसार मंदिर के शिखर पर फहराती ध्वजा से दिव्य ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मंदिर परिसर में सकारात्मक और पवित्र वातावरण बना रहता है.मंदिर के शीर्ष पर ध्वजा लगाने उद्देश्य ये होता है कि मंदिर के भीतर विशिष्ट दैवीय शक्ति की उपस्थिति है, क्योंकि मंदिर का शिखर उसका सर्वोच्च बिंदु होता है. कहते हैं कि ये ये ब्रह्मांडीय ऊर्जा और मंदिर के गर्भगृह के बीच एक संपर्क सूत्र का कार्य करता है. मंदिर पर लगी ध्वजा दर्शाती है कि अब मंदिर पूरी तरह से तैयार है और भक्तों के लिए दैवीय चेतना का केंद्र बन गया है.
मंदिर में लगा झंडा उस मंदिर की दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी इंगित करता है. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार मंदिर में लहराते ध्वज के दर्शन कर लिए जाएं तो उसे संपूर्ण मंदिर में स्थित देवी-देवता  के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 25 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

25 Nov 2025

Aditya Thackeray ON Election Commission: आदित्य ठाकरे ने मसौदा मतदाता सूची पर दागे ये तीखे सवाल!

25 Nov 2025

Anti Naxal Operations: सुरक्षाबलों के प्रहार से संकट में नक्सल संगठन, 23 कमांडर समेत 320 ढेर!

25 Nov 2025

SIR Process Jharkhand: SIR पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बयान से गरमाई राजनीति!

25 Nov 2025

Delhi-NCR Air Pollution: बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 48 घंटे भारी संकट, NCR सबसे प्रदूषित

25 Nov 2025
विज्ञापन

Dharmendra Passes Away: अभिनेता के निधन पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने ऐसे किया उनको याद!

25 Nov 2025

ओरछा में स्थित भगवान राम राजा मंदिर, भगवान राम और मां सीता की शादी का जश्न

24 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Assembly Speaker: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए BJP-JDU में खींचतान! किन नामों की हो रही चर्चा

24 Nov 2025

Dharmendra Died: जब आग में कूद गए थे धर्मेंद्र! डायरेक्टर ने भी कहा था- 'ये लड़का नहीं, शेर है'

24 Nov 2025

BJP नेता और चिकन बिरयानी का क्या है मामला? पुलिस ने लिया एक्शन

24 Nov 2025

Muskan Rastogi Pregnancy: मां बनने वाली है सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान, अस्पताल में भर्ती

24 Nov 2025

125 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में 7 अधिकारियों को जारी हुए नोटिस, गहलोत पर लगे आरोप

24 Nov 2025

6 दिसंबर से जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 की होगी शुरुआत, जानें क्या-क्या होगा खास?

24 Nov 2025

तीन दिवसीय आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला की हुई शुरुआत, सीएम मोहन ने दी जानकारी

24 Nov 2025

Sambhal Violence Anniversary: संभल हिंसा के एक साल, हाई अलर्ट पर पुलिस; मस्जिद के आसपास ड्रोन से निगरानी

24 Nov 2025

धर्मेंद्र के निधन पर गिप्पी ग्रेवाल और करण जौहर ने जताया दुख

24 Nov 2025

Dharmendra Passes Away: धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- 'भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत'

24 Nov 2025

Dharmendra Passes Away: श्मशान जाते वक्त रोने लगे अमिताभ बच्चन, सलमान का वीडियो भी आया

24 Nov 2025

Karan Johar on Dharmendra Died: 'एक युग का अंत', अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए करण जौहर

24 Nov 2025

India vs Pakistan: Sindh को लेकर क्या भारत करेगा दावा? राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया पाक।

24 Nov 2025

CJI Surya Kant: नए चीफ जस्टिस के इन फैसलों पर सबकी नजर, जानें कौन से मामले

24 Nov 2025

Pakistan Terrorist Attack: सेना ऑफिस के बाहर फिदायीन हमला, 3 सैनिकों की मौत

24 Nov 2025

Delhi Air Pollution Protest: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर अटैक,मारे गए नक्सली हिडमा के लगे नारे

24 Nov 2025

53rd CJI Oath Ceremony: SC के नए CJI, जस्टिस सूर्यकांत कौन हैं? जानें उनके 10 बड़े फैसले।

24 Nov 2025

Weather News: Delhi-NCR समेत कई राज्यों में पारा गिरा, जानें देश भर में सर्दी का हाल। IMD Alert

24 Nov 2025

G-20 Update: G20 में छाई रही PM Modi–Meloni की जुगलबंदी, इन मुद्दों पर हुई बात | Amar Ujala

24 Nov 2025

World Breaking: इस्राइल का बेरूत पर हमला | Amar Ujala | Hezbollah

24 Nov 2025

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण गंभीर, आई ये चेतावनी! | Delhi AQI Today | Delhi AQI

24 Nov 2025

भारत की बेटियों ने एक बार फिर रचा इतिहास, ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की जीत

23 Nov 2025

कोटा की अरुंधति चौधरी बनीं वर्ल्ड चैंपियन, बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण पदक

23 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed