Hindi News
›
Video
›
India News
›
Swachh Survekshan Awards 2025: Indore again wins in Swachh Survey 2025
{"_id":"6879325d69503bd1ee056059","slug":"swachh-survekshan-awards-2025-indore-again-wins-in-swachh-survey-2025-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan Awards 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इंदौर ने फिर बाजी मारी, देखें बाकी शहरों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Swachh Survekshan Awards 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इंदौर ने फिर बाजी मारी, देखें बाकी शहरों का हाल
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Thu, 17 Jul 2025 10:56 PM IST
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में एक बार फिर इंदौर ने बाजी मारी है। यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इस बार इंदौर को सुपर लीग की श्रेणी में भी शामिल किया गया था। इसमें देश के उन 23 शहरों को जगह दी गई है जो अब तक के सर्वे में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रह चुके हैं। जबकि गुजरात के अहमदाबाद को बड़े शहरों में सबसे स्वच्छ के तौर पर पहली रैंक दी गई है। अहमदाबाद को 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली श्रेणी में रखा गया था।
गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 75 शहरों को 74 अवॉर्ड चार कैटेगरी में बांटे। सुपर लीग श्रेणी में देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर पहला स्थान मिला। जबकि सूरत दूसरा, नवी मुंबई तीसरा और विजयवाड़ा चौथे स्थान पर रहा इन सभी शहरों को 10 लाख से अधिक आबादी वाले श्रेणी में रखा गया था। इसी तरह 3 लाख से 10 लाख की आबादी वालों शहरों को भी सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में रखा गया है। इनमें नोएडा पहले, चंडीगढ़ दूसरा, मैसूर तीसरे, उज्जैन चौथे और गांधी नगर पांचवें पायदान पर रहा है। जबकि 50 हजार से तीन लाख की श्रेणी वाले शहरों में एनडीएमसी नई दिल्ली पहले पायदान पर, तिरुपति दूसरे और अंबिकापुर तीसरे नंबर पर रहा।
इस सर्वे में मध्यप्रदेश ने अलग-अलग श्रेणियों में जबरदस्त प्रदर्शन किया हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग शहरों की श्रेणी में इंदौर ने एक बार फिर परचम लहराया है। जबकि 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की लीग में उज्जैन चौथे स्थान पर रहा है। इसी तरह 20 हजार से कम आबादी की कैटेगरी में बुधनी ने पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में अहमदाबाद पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर रहा। जबलपुर नंबर 5 और ग्वालियर 14 नंबर पर रहा। जबकि 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देवास ने देशभर में टॉप रैंकिंग पाई। इसी तरह 20 हजार से कम आबादी की श्रेणी में मध्यप्रदेश का ही शाहगंज तीसरे स्थान पर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।