Hindi News
›
Video
›
World
›
Tarique Rahman Oath Ceremony: BNP makes a big announcement before Tarique Rahman's swearing-in ceremony
{"_id":"69907f07f289e6f52d0a2ca2","slug":"tarique-rahman-oath-ceremony-bnp-makes-a-big-announcement-before-tarique-rahman-s-swearing-in-ceremony-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा एलान, चुनाव जीतने पर कही बड़ी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा एलान, चुनाव जीतने पर कही बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 14 Feb 2026 07:26 PM IST
Link Copied
Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बहुमत मिला है। चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अब बीएनपी की तरफ से बयान सामने आया है। बीएनपी ने कहा है कि पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश में लोगों के वोट का अधिकार बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही थी।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया कि पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश में लोगों के वोट का अधिकार बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस संघर्ष में हमने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खो दिया। कई लोग जबरन गायब किए गए और प्रणालीगत दमन का शिकार हुए। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि गुरुवार बहुप्रतीक्षित चुनाव का दिन था। बांग्लादेश के लोग आखिरकार अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर पाए। जनता के जबरदस्त समर्थन के साथ बीएनपी ने निर्णायक जीत हासिल की। पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया कि बीएनपी की ओर से हम बांग्लादेश के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हम काम करेंगे। हम देश बनाएंगे। हमेशा बांग्लादेश पहले ही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।