सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   India-US Trade Deal: Which Indian goods will have a 0% tariff under the trade deal?

India US Trade Deal: ट्रेड डील में भारत के किन वस्तुओं पर लगा 0% टैरिफ?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 07 Feb 2026 08:56 PM IST
India-US Trade Deal: Which Indian goods will have a 0% tariff under the trade deal?
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में रही अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का फ्रेमवर्क सामने आने के बाद तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। शनिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने इस डील के अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए साफ किया कि भारत ने अपने संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर से कोई समझौता नहीं किया है, जबकि अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर कई अहम उत्पादों में जीरो टैरिफ की पेशकश की है।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अमेरिका ने भारत से जाने वाले कई उत्पादों पर 0 फीसदी ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। इससे भारतीय निर्यातकों, खासकर MSME सेक्टर, किसानों, मछुआरों और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए अमेरिका का करीब 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का विशाल बाज़ार खुलने जा रहा है।

इन भारतीय उत्पादों पर अमेरिका का जीरो टैरिफ

सरकार के मुताबिक, अमेरिका ने जिन वस्तुओं पर भारत के लिए जीरो टैरिफ लागू किया है, उनमें जेम्स एंड ज्वैलरी, डायमंड, जेनेरिक फार्मा, स्मार्टफोन, स्पाइसेज, चाय-कॉफी, नारियल और नारियल तेल, वेजिटेबल ऑयल, काजू, कई फल और सब्जियां शामिल हैं।

इसके अलावा केला, आम, अनानास, मशरूम, वेजिटेबल रूट्स, कोको और कोको से बने उत्पाद, प्रोसेस्ड फ्रूट्स जैसे अमरूद जैम, एयरक्राफ्ट पार्ट्स, मशीनरी पार्ट्स, प्लैटिनम कॉइन्स, एसेंशियल ऑयल, एल्यूमिनियम पार्ट्स, जिंक ऑक्साइड, मिनरल्स, नेचुरल रबर जैसी वस्तुओं पर भी अमेरिका ने टैरिफ पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है।

सरकार का दावा है कि इससे भारत के एक्सपोर्ट में तेज उछाल आएगा और लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिनका सीधा फायदा महिलाओं और युवाओं को मिलेगा।

कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित

इस डील को लेकर सबसे बड़ा सवाल किसानों और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा को लेकर था। इस पर वाणिज्य मंत्री ने दो टूक कहा कि भारत ने अमेरिका को किसी भी डेयरी उत्पाद पर कोई छूट नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि मीट, पोल्ट्री, दूध, पनीर, चीनी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी, अमरनाथ, फल, ग्रीन टी, कोको, चना, एनिमल सीड्स प्रोडक्ट्स, नॉन-एल्कोहलिक प्रोडक्ट्स, इथेनॉल और तंबाकू जैसे संवेदनशील उत्पादों पर किसी तरह की रियायत नहीं दी गई है। सरकार के मुताबिक, यह फैसला किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

टैरिफ 50% से घटकर 18%

इस अंतरिम समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए औसत टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है। यह भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। टेक्सटाइल, कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी सेक्टर को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

सेक्शन 232 में राहत और टेक्नोलॉजी सहयोग

सरकार ने बताया कि भारत को सेक्शन 232 के तहत एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर छूट मिलेगी। साथ ही ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ रेट कोटा और जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स पर अमेरिका के साथ बातचीत के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।

डील के तहत भारत और अमेरिका टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के व्यापार को भी तेजी से बढ़ाएंगे। इसमें GPU, डेटा सेंटर इक्विपमेंट और एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। दोनों देश जॉइंट टेक्नोलॉजी सहयोग को विस्तार देने पर भी सहमत हुए हैं।

भारत करेगा 500 अरब डॉलर की खरीद

इस फ्रेमवर्क के तहत भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के एनर्जी प्रोडक्ट्स, एयरक्राफ्ट, एयरक्राफ्ट पार्ट्स, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोल खरीदने का इरादा जताया है।

इसके साथ ही दोनों देश नॉन-टैरिफ बाधाओं, डिजिटल ट्रेड में रुकावटों और सप्लाई चेन की मजबूती को लेकर भी मिलकर काम करेंगे। सरकार का कहना है कि यह समझौता तुरंत लागू किया जाएगा और भविष्य में एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Iran-US Tension: ईरान की IRGC ने तैनात की खोर्रमशहर-4, निशाने पर US समेत Middle East के ये शहर!

06 Feb 2026

Donald Trump Angry On Women Reporter: एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

05 Feb 2026

Russia Reacts on India America Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डील के बाद रूस की पहली प्रतिक्रिया

India-US Trade Deal: पीएम मोदी-ट्रंप की कॉल पर क्या हुई बात, ट्रेड डील पर कैसे बनी सहमति?

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: भारत और US के बीच ट्रेड डील पर बन गई है बात?

03 Feb 2026
विज्ञापन

Trump Reduces Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया

03 Feb 2026

Budget 2026: बजट से चीन, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को लगा झटका!

01 Feb 2026
विज्ञापन

Iran-US Tension: US ने कर ली ईरान पर हमले की तैयारी? खमेनेई भी तैयार!

30 Jan 2026

India to Enter Pax Silica: पैक्स सिलिका में होगी भारत की एंट्री?

30 Jan 2026

US vs Iran: क्या अमेरिका-ईरान विवाद में UAE ने बदल दिया पूरा गेम? | Amar Ujala | World

27 Jan 2026

Republic Day 2026: भारत-यूरोपीय संघ के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी और उर्सुला वॉन के बीच क्या डील हुई?

US-India Trade Deal: ट्रंप नहीं चाहते भारत के साथ व्यापार समझौता?

26 Jan 2026

World: शेख हसीना के एक भाषण से हिला बांग्लादेश? | India-Bangladesh News | Amar Ujala

26 Jan 2026

US-Greenland Row: क्या ग्रीनलैंड खरीद सकते हैं ट्रंप? जानिए क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून

25 Jan 2026

America Minneapolis Protest: संविधान या सत्ता? नर्स की मौत से अमेरिका में राजनीतिक भूचाल, टेंशन में ट्रंप!

US-Iran Tension: क्या ट्रंप के डर से बंकर में छिपे खामेनेई, किसे दी ईरान की कमान?

25 Jan 2026

America-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच होगा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध? ट्रंप ने इस रास्ते से भेजी फौज

Trump के 'Board of Peace' को Bharat ने मारी लात! PM मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति से क्या हुई बात?

23 Jan 2026

भारत ने क्यों बनाई ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' से दूरी?

22 Jan 2026

Iran-US Tension: ट्रंप को ईरानी सेना की खुली चेतावनी, ट्रंप बोले- दुनिया से मिटा देंगे

21 Jan 2026

US-Greenland Row: 6 NATO देशों के सैनिक पहुंचे ग्रीनलैंड?

16 Jan 2026

US-Iran Tension: ईरान के कब्जे में भारतीय मर्चेंट नेवी इंजीनियर,परिजनों ने PM मोदी से लगाई गुहार!

16 Jan 2026

US troop Withdrawal From Middle East: ईरान की धमकी के बाद ट्रंप ने मिडिल ईस्ट से बुलाई अपनी सेना!

14 Jan 2026

Iran-US Tension: पाकिस्तान के रास्ते ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप?

14 Jan 2026

Iran-US Tension: अमेरिका के साथ इन देशों पर भी हमला करेगा ईरान!

14 Jan 2026

Doomsday Plane: क्या परमाणु युद्ध की तैयारी में है ट्रंप? दशकों बाद दिखा डूम्सडे प्लेन

13 Jan 2026

Trump Prepares Invasion Plans: ग्रीनलैंड और ईरान पर कब्जा करेंगे ट्रंप?

13 Jan 2026

US Invites India to G7 Finance Ministers Meeting: टैरिफ और ट्रेड डील के बीच अमेरिका का भारत को न्यौता

10 Jan 2026

ग्रीनलैंड में ऐसा कौन सा खजाना है जिसके पीछे पड़े हैं ट्रंप? Denmark-US Greenland Dispute

09 Jan 2026

Russia Warns Trump After US Seized Oil Tanker in North Atlantic: रूस ने दी अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी

08 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed