सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   Iran-US Tension: Iran's IRGC deploys Khorramshahr-4 missile, targeting US and other Middle Eastern cities!

Iran-US Tension: ईरान की IRGC ने तैनात की खोर्रमशहर-4, निशाने पर US समेत Middle East के ये शहर!

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Fri, 06 Feb 2026 09:53 PM IST
Iran-US Tension: Iran's IRGC deploys Khorramshahr-4 missile, targeting US and other Middle Eastern cities!
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी सबसे एडवांस्ड लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को एक अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी में तैनात कर दिया है। इजरायली मीडिया ने ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के हवाले से यह जानकारी दी है। यह तैनाती ऐसे वक्त पर हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता चल रही है और दूसरी ओर संभावित अमेरिकी या इजरायली हमले की आशंकाएं भी बनी हुई हैं।

ईरान का यह कदम साफ संकेत देता है कि तेहरान बातचीत की मेज पर बैठते हुए भी अपनी सैन्य तैयारियों में कोई ढील देने के मूड में नहीं है। IRGC का यह कदम खासतौर पर इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में संगठन की रणनीति डिफेंसिव रुख से निकलकर अधिक आक्रामक पोजीशन की ओर बढ़ती दिख रही है।

क्या है खोर्रमशहर-4 की ताकत

प्रेस टीवी के मुताबिक, खोर्रमशहर-4 मिसाइल की रेंज 2,000 किलोमीटर है, यानी यह ईरान से इजरायल और पश्चिम एशिया के कई अहम सैन्य ठिकानों तक पहुंच सकती है। यह मिसाइल 1,500 किलोग्राम तक का वॉरहेड ले जाने में सक्षम है, जो इसे ईरान की सबसे भारी ऑपरेशनल बैलिस्टिक मिसाइलों में शामिल करता है।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस मिसाइल की रिपोर्टेड सटीकता लगभग 30 मीटर है, जो किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है। इसकी रफ्तार वायुमंडल के बाहर मैक 16 और वायुमंडल के भीतर मैक 8 तक पहुंचती है। इतनी तेज गति की वजह से एयर डिफेंस सिस्टम को प्रतिक्रिया देने का समय बेहद कम मिल पाता है।

एयर डिफेंस के लिए बड़ी चुनौती

खोर्रमशहर-4 को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। इसमें मैन्युवरेबल री-एंट्री व्हीकल (MaRV), मिड-कोर्स गाइडेंस, कम रडार क्रॉस-सेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के खिलाफ उच्च प्रतिरोध जैसी खूबियां शामिल हैं। रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि इन सभी विशेषताओं का कॉम्बिनेशन इसे अमेरिका और इजरायल के मिसाइल-डिफेंस नेटवर्क के लिए गंभीर चुनौती बना देता है।

इसी वजह से यह मिसाइल बीते साल इजरायल के खिलाफ हुए संघर्ष के दौरान ईरान के लिए बेहद कारगर साबित हुई थी। अब इसे अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी में तैनात करना ईरान की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह अपने हथियारों को हमले से सुरक्षित रखते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई की क्षमता बनाए रखना चाहता है।

बातचीत के साथ ताकत का प्रदर्शन

IRGC के पॉलिटिकल डिप्टी ने अल-मयादीन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि खोर्रमशहर-4 का अनावरण और तैनाती ईरान की अपनी रक्षा शक्ति को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कूटनीतिक बातचीत में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि ईरान अपनी सैन्य क्षमताओं से समझौता करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में परमाणु वार्ता हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक, यह बैठक शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। अमेरिकी अधिकारियों ने भी बातचीत की पुष्टि की है, हालांकि इससे पहले वार्ता के खतरे में पड़ने की खबरें सामने आ चुकी थीं।

विशेषज्ञों का मानना है कि खोर्रमशहर-4 की तैनाती सिर्फ सैन्य कदम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है अमेरिका और उसके सहयोगियों को यह दिखाने का प्रयास कि ईरान दबाव में आकर अपने सामरिक विकल्प नहीं छोड़ेगा। बातचीत जारी है, लेकिन मिसाइलें भी पूरी तरह तैयार हैं यही इस तैनाती का असली संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Donald Trump Angry On Women Reporter: एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

05 Feb 2026

Russia Reacts on India America Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डील के बाद रूस की पहली प्रतिक्रिया

India-US Trade Deal: पीएम मोदी-ट्रंप की कॉल पर क्या हुई बात, ट्रेड डील पर कैसे बनी सहमति?

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: भारत और US के बीच ट्रेड डील पर बन गई है बात?

03 Feb 2026

Trump Reduces Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया

03 Feb 2026
विज्ञापन

Budget 2026: बजट से चीन, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को लगा झटका!

01 Feb 2026

Iran-US Tension: US ने कर ली ईरान पर हमले की तैयारी? खमेनेई भी तैयार!

30 Jan 2026
विज्ञापन

India to Enter Pax Silica: पैक्स सिलिका में होगी भारत की एंट्री?

30 Jan 2026

US vs Iran: क्या अमेरिका-ईरान विवाद में UAE ने बदल दिया पूरा गेम? | Amar Ujala | World

27 Jan 2026

Republic Day 2026: भारत-यूरोपीय संघ के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी और उर्सुला वॉन के बीच क्या डील हुई?

US-India Trade Deal: ट्रंप नहीं चाहते भारत के साथ व्यापार समझौता?

26 Jan 2026

World: शेख हसीना के एक भाषण से हिला बांग्लादेश? | India-Bangladesh News | Amar Ujala

26 Jan 2026

US-Greenland Row: क्या ग्रीनलैंड खरीद सकते हैं ट्रंप? जानिए क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून

25 Jan 2026

America Minneapolis Protest: संविधान या सत्ता? नर्स की मौत से अमेरिका में राजनीतिक भूचाल, टेंशन में ट्रंप!

US-Iran Tension: क्या ट्रंप के डर से बंकर में छिपे खामेनेई, किसे दी ईरान की कमान?

25 Jan 2026

America-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच होगा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध? ट्रंप ने इस रास्ते से भेजी फौज

Trump के 'Board of Peace' को Bharat ने मारी लात! PM मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति से क्या हुई बात?

23 Jan 2026

भारत ने क्यों बनाई ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' से दूरी?

22 Jan 2026

Iran-US Tension: ट्रंप को ईरानी सेना की खुली चेतावनी, ट्रंप बोले- दुनिया से मिटा देंगे

21 Jan 2026

US-Greenland Row: 6 NATO देशों के सैनिक पहुंचे ग्रीनलैंड?

16 Jan 2026

US-Iran Tension: ईरान के कब्जे में भारतीय मर्चेंट नेवी इंजीनियर,परिजनों ने PM मोदी से लगाई गुहार!

16 Jan 2026

US troop Withdrawal From Middle East: ईरान की धमकी के बाद ट्रंप ने मिडिल ईस्ट से बुलाई अपनी सेना!

14 Jan 2026

Iran-US Tension: पाकिस्तान के रास्ते ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप?

14 Jan 2026

Iran-US Tension: अमेरिका के साथ इन देशों पर भी हमला करेगा ईरान!

14 Jan 2026

Doomsday Plane: क्या परमाणु युद्ध की तैयारी में है ट्रंप? दशकों बाद दिखा डूम्सडे प्लेन

13 Jan 2026

Trump Prepares Invasion Plans: ग्रीनलैंड और ईरान पर कब्जा करेंगे ट्रंप?

13 Jan 2026

US Invites India to G7 Finance Ministers Meeting: टैरिफ और ट्रेड डील के बीच अमेरिका का भारत को न्यौता

10 Jan 2026

ग्रीनलैंड में ऐसा कौन सा खजाना है जिसके पीछे पड़े हैं ट्रंप? Denmark-US Greenland Dispute

09 Jan 2026

Russia Warns Trump After US Seized Oil Tanker in North Atlantic: रूस ने दी अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी

08 Jan 2026

US Midterm Polls: अमेरिका में ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की हो गई तैयारी? Will Trump get impeached?

07 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed