Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
{"_id":"6882c2a10583beaf21038faa","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujala-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 25 Jul 2025 05:02 AM IST
मानसून का तांडव अभी जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 25 से 28 जुलाई के दौरान देश के पूर्वी और मध्य भागों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिसके असर चार से पांच दिनों तक दिख सकता है.
ओडिशा में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के नबरंगपुर, कोरापुट, नुआपाड़ा और मलकानगिरी समेत कई और जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से 24 से 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में कई इलाकों में बारी से बहुत भारी हो सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ और आस-पास के अधिकतर जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में आज गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भारी वर्षा की संभावना है। राजस्थान में भी आज बारिश के आसार हैं। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बिहार में 12 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, गया, जहानाबाद, नवादा, बांका और भागलपुर शामिल हैं। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। महाराष्ट्र की बात करें तो आज मुंबई में हल्की बारिश होगी। मुंबई में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गुजरात में अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई को भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।