सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 18 Sep 2025 04:37 AM IST
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बीते 24 घंटों में भी देश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. वहीं, आगे कुछ दिन और ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. इस लिहाज से आईएमडी के डिवीजन एग्रोमेट ने किसानों और पशुपालकों के लिहाज से एडवाइजरी जारी की हैं, जिससे वे अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं या इसे कम कर सकते हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर या उससे अधिक) रिकॉर्ड की गई है. उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और तमिलनाडु में भी बहुत भारी बारिश (12–20 सेंटीमीटर) दर्ज हुई. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) रिकॉर्ड की गई.

भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों का सीधा असर खेतों पर दिख रहा है. कई जगहों पर धान, दलहन और सब्जियों की फसलें जलभराव से प्रभावित हो रही हैं. ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों और मौसम विभाग ने किसानों को फसल बचाने के लिए विशेष सलाह दी है.


राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों और कॉलोनियों में जमा पानी अब केवल यातायात और जीवन को प्रभावित नहीं कर रहा, बल्कि स्वास्थ्य संकट भी खड़ा कर रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। IMD ने अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से आज वापस चला गया है। जानिए कल आपके राज्य का कैसा रहेगा हाल... दिल्ली में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश का दौर जारी रहा है। जिसके बाद जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Israel Attack on Yeman: यमन के हुदेदा बंदरगाह पर इस्राइल का हमला,एयर डिफेंस सिस्टम को हुआ नुकसान

17 Sep 2025

इलियास कश्मीरी के खुलासे से खुल गई पाकिस्तान की पोल

17 Sep 2025

PM Modi in MP: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश से दिया जनता को स्वदेशी का मंत्र,बताया ये तरीका

17 Sep 2025

राहुल गांधी ने निभाया बाढ़ पीड़ित बच्चे को किया वादा, दिल छु लेंगी बातें

17 Sep 2025

Asia Cup 2025: मैच रेफरी को हटाने की PCB की मांग ICC ने की खारिज, मिला ये जवाब

17 Sep 2025
विज्ञापन

Dehradun Cloud Burst: मैदानी इलाके में कैसे फटा बादल? मौसम विभाग का चौंकाने वाला दावा

17 Sep 2025

Betting App Case: सट्टेबाजी ऐप केस में युवराज सिंह और रॉबिन उथ्प्पा को ईडी का समन,क्या है पूरा मामला ?

17 Sep 2025
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की मिशन ‘चढ़ती कला’ की शुरुआत, लोगों से की ये अपील

17 Sep 2025

Tejashwi Yadav Bihar Adhikar Yatra: राहुल गांधी से डर गए तेजस्वी यादव? क्यों निकाल रहे 'बिहार अधिकार यात्रा'?

17 Sep 2025

Rajnath Singh on Ishaq Dar: इशाक डार के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हुंकार!

17 Sep 2025

Bihar Election 2025: पीएम मोदी की मां को लेकर बने AI वीडियो पर पटना HC सख्त, कांग्रेस को दिए हटाने का निर्देश

17 Sep 2025

Himachal Landslide News: हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन, पलभर में तबाह हो गया सबकुछ!

17 Sep 2025

PM Modi 75th Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर Netanyahu, Vladimir Putin, Giorgia Meloni ने दी बधाई

17 Sep 2025

Dehradun Cloud Burst: बादल फटने का हाल सुन कलेजा फट जाएगा! कहां-कितना हुआ नुकसान

17 Sep 2025

Dehradun Cloud Burst News: आपदा पीड़ितों ने बताया तबाही का मंजर, कहा-15 मिनट और रुकते तो मारे जाते

17 Sep 2025

Weather Update: Delhi, UP, Uttrakhand में होगी झमाझम बारिश! IMD का Alert। Monsoon News IMD Alert

17 Sep 2025

Dehradun Cloudburst News: देहरादून में बादल फटने और बारिश से अब तक 17 लोगों की मौत, कई लापता

17 Sep 2025

Chhattisgarh Naxalites News: छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ एक्शन से घबराए नक्सली, हथियार छोड़ने को तैयार !

17 Sep 2025

PM Modi 75th Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमित शाह समेत इन दिग्गजों ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

17 Sep 2025

Bihar Election 2025: अमित शाह के बिहार दौरे से पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने किया NDA के प्लान का खुलासा

17 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

17 Sep 2025

Shahid Afridi On Rahul Gandhi: शाहिद अफरीदी ने की राहुल गांधी की तारीफ, भाजपा ने बोला हमला

17 Sep 2025

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का ब्लैक डे, भड़के एकनाथ शिंदे ने दी चेतावनी

17 Sep 2025

PM Modi Birthday: ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई, ट्रेड डील को लेकर भी हुई बात?

17 Sep 2025

MSME for Bharat: कानपुर-मथुरा-नोएडा और पानीपत में उद्योगों के विकास पर हुआ मंथन

17 Sep 2025

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भारी नुकसान, CM ने दी बड़ी जानकारी !

17 Sep 2025

Indore Truck Accident: इंदौर हादसे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अनुग्रह राशि की घोषणा

16 Sep 2025

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनलों में सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी, केंद्र सरकार को लगाई कड़ी फटकार

16 Sep 2025

Bihar Election 2025: नीतीश के मंत्री जीवेश कुमार ने यूट्यूबर को पीटा? पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे तेजस्वी यादव

16 Sep 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश की JDU करेगी RJD के साथ गठबंधन?

16 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed