{"_id":"690306f2b882052ab90d2c0b","slug":"north-india-s-biggest-fair-is-being-organised-in-jammu-lieutenant-governor-manoj-sinha-will-inaugurate-it-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू में लग रहा है उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में लग रहा है उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Oct 2025 12:04 PM IST
Link Copied
जम्मू के झिड़ी क्षेत्र में 4 नवंबर से शुरू होने जा रहा पारंपरिक झिड़ी मेला इस बार पहले से भी भव्य और विशाल रूप में आयोजित किया जाएगा। यह मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है और उत्तर भारत के सबसे बड़े मेलों में से एक माना जाता है। इस वर्ष मेले का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
उद्घाटन के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समुदायिक सराय और चार आधुनिक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के छह प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी करेंगे। यह सम्मान कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।
मेले में इस बार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और किसानों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। प्रशासन के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से लगभग 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 17-18 लाख रही थी।
मेले का धार्मिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टियों से बड़ा महत्व है। झिड़ी मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह सजाया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं के लिए झूले, मौत का कुआं, और अन्य रोमांचक मनोरंजन साधनों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक खानपान से सजे फूड जोन मेले का प्रमुख आकर्षण होंगे।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन, सुरक्षा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह मेला न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।