{"_id":"68554db3931f5f1ff309d7b8","slug":"video-bharatiya-janata-yuva-morcha-took-out-a-protest-rally-in-reasi-against-making-urdu-compulsory-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रियासी में उर्दू को अनिवार्य करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में उर्दू को अनिवार्य करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली रोष रैली
प्रदेश में नायाब तहसीलदार की परीक्षा के लिए उर्दू विषय को अनिवार्य किए जाने के विरोध में वीरवार को रियासी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से रोष रैली निकाली गई। जनाना पार्क से रोष रैली बस अड्डे पर तहसीलदार ऑफिस तक निकली। इस दौरान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान अरुण देव सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला बदल कर उर्दू विषय को परीक्षा से बाहर नहीं किया तो आने वाले दिनों में और ज्यादा उग्र प्रदर्शन होंगे। उन्होंने उर्दू विषय को युवाओं के साथ खिलवाड़ करना बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।