Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Students held a candlelight march from Rani Laxmi Bai Park and paid tribute in protest against paper leaks and student suicides.
{"_id":"6a638abd6276b5ae3c0485c6","slug":"video-students-held-a-candlelight-march-from-rani-laxmi-bai-park-and-paid-tribute-in-protest-against-paper-leaks-and-student-suicides-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रानी लक्ष्मी बाई पार्क से छात्रों का कैंडिल मार्च, पेपर लीक और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रानी लक्ष्मी बाई पार्क से छात्रों का कैंडिल मार्च, पेपर लीक और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में दी श्रद्धांजलि
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:24 PM IST
Link Copied
झांसी। पेपर लीक की घटनाओं और विभिन्न राज्यों में छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार शाम छात्र रानी लक्ष्मी बाई पार्क में एकत्र हुए। छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
छात्रों ने बताया कि उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों से कैंडिल मार्च निकालने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण पार्क परिसर में ही सांकेतिक कैंडिल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है और इससे छात्रों में निराशा का माहौल बन रहा है।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, पेपर लीक के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।