{"_id":"68e86c28a57585204c049aff","slug":"black-pearls-emerging-from-the-ground-during-excavation-in-doni-village-damoh-news-c-1-1-noi1223-3502467-2025-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दोनी गांव में खुदाई के दौरान जमीन से निकल रहे काले मोती, तीन दिन पहले निकली थीं प्राचीन प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दोनी गांव में खुदाई के दौरान जमीन से निकल रहे काले मोती, तीन दिन पहले निकली थीं प्राचीन प्रतिमाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 11:53 AM IST
Link Copied
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के दोनी गांव में खुदाई के दौरान जमीन से काले मोती निकल रहे हैं। जिसे हजारों रुपए की बोली लगाकर बाहरी लोग खरीदने आ रहे हैं। यह खबर जैसे ही गांव में फैली तो यहां खुदाई करने सुबह से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। इन मोतियों को दसवीं शताब्दी का बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुरातत्व विभाग ने उसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें इसी स्थान पर तीन दिन पहले खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमाएं निकली थीं जो सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं और अभी यहां पुरातत्व विभाग द्वारा लगातार खुदाई कराई जा रही है।
ये है काले मोती की खासियत
बुजुर्ग बताते हैं कि काले रंग का यह मोती 9वीं-10वीं शताब्दी का लग रहा है, क्योंकि यहां उस समय राजा-महाराजाओं का राज था और वह इस काले मोती का उपयोग लड़ाई के दौरान अपने विरोधियों पर करते थे। वर्तमान समय में इस काले मोती का उपयोग मानसिक तनाव, डर, नींद में कमी आने पर किया जाता है। साथ ही इससे बुरी नज़र से बचाव होता है इसको आज की भाषा में हकीक कहा जाता है। यह शारीरिक को स्वास्थ्य बेहतर बनाता है, ऊर्जा का संचार करता है।
लोग अक्सर इस कंकड़ को गले में चैन और उंगली में अंगूठी में लगवाकर पहनते हैं।
अंशुल साहू ने बताया कि काले रंग के मोती इस समय दोनी गांव में जमीन के नीचे से खुदाई के दौरान निकल रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही बाहरी लोग दोनी गांव पहुंचकर इन मोतियों को दो हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक महंगे दामों में खरीद रहे हैं। पुरातत्व विभाग ग्वालियर के टाइम कीपर अजय द्विवेदी ने बताया कि दोनी गांव में खुदाई चल रही है। तीन दिन पहले वहां प्राचीन प्रतिमाएं निकली हैं। अभी वहां काले मोती निकलने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।