{"_id":"679b036d9c24c5e1c6035874","slug":"damoh-children-found-in-house-during-raid-fear-of-religious-conversion-landlord-said-this-tenant-did-not-convert-damoh-news-c-1-1-noi1223-2573134-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: छापामारी के दौरान घर में मिले बच्चे, धर्मांतरण की आशंका, मकान मालिक ने खारिज की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: छापामारी के दौरान घर में मिले बच्चे, धर्मांतरण की आशंका, मकान मालिक ने खारिज की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 10:25 AM IST
दमोह शहर के क्रिश्चियन कॉलोनी में मानवाधिकार आयोग की शिकायत के बाद बुधवार रात पुलिस ने पीके शुक्ला के घर पर छापेमारी की। पुलिस को उसके घर से 12 बच्चे मिले। ये सभी बच्चे नवजागृति स्कूल में पढ़ते हैं। इस दौरान महिला बाल विकास और बाल कल्याण समिति भी इस दौरान मौजूद रही।
मकान मालिक शुक्ला पर आरोप है कि वह बच्चों को अपने घर में रखकर ईसाई धर्म की शिक्षा दे रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि ये बच्चे किराएदार हैं और उनके अभिभावकों से किराया अनुबंध किया गया है। 12 बच्चों में से दो मंडला, तीन बिजावर रामगढ़ (छतरपुर) और सात झाबुआ के हैं। इन बच्चों के रिश्तेदार राजपुर क्षेत्र में रहते हैं, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था के लिए संपर्क किया था।
धर्मांतरण के आरोपों पर शुक्ला का कहना है कि बच्चों के माता-पिता पहले से ही क्रिश्चियन हैं, इसलिए धर्मांतरण का सवाल ही नहीं उठता। बाल आयोग के पूर्व सदस्य दीपक तिवारी ने बताया यहां पर जिले से बाहर और प्रदेश से बाहर के बच्चों को अवैधानिक रूप से रखा गया था और यह जानकारी मिली थी कि बच्चों को क्रिश्चिन की शिक्षा दी जा रही थी। जिसके बाद आयोग ने पत्र जारी किया था। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि मानवाधिकार आयोग के पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस तरह के हॉस्टल का कोई रजिस्ट्रेशन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।