{"_id":"6aa7ed49a6c82b14fc02149e","slug":"pandokhar-sarkar-issues-an-open-challenge-to-fortune-tellers-who-predict-the-future-via-written-slips-announces-a-reward-of-rs141-crore-datia-news-c-1-1-noi1227-4722773-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान
पंडोखर धाम से भविष्यवाणी को लेकर बड़ी चुनौती सामने आई है। पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। चुनौती को स्वीकार करने वाले को सही साबित होने पर एक करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।
पंडोखर सरकार के मुताबिक यह चुनौती अप्रैल 2027 में पंडोखर धाम में आयोजित होने वाले 5151 कुंडीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान दी जाएगी। इस दौरान एक प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही गई है। इस प्रतियोगिता में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वाले लोगों के सामने पांच सवाल रखे जाएंगे। चुनौती की शर्त के मुताबिक प्रतिभागी को इन सवालों के जवाब पहले से लिखकर बताने होंगे। दावा है कि अगर प्रतिभागी पांचों सवालों के जवाब हूबहू सही बता देता है, तो उसे एक करोड़ 41 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि चुनौती सिर्फ पांचों सवालों के सही जवाब तक सीमित नहीं है। पंडोखर सरकार की ओर से चार सवालों के हूबहू सही जवाब देने पर भी एक करोड़ 41 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
पंडोखर सरकार का कहना है कि इस चुनौती का मकसद पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना है। यानी अब दावा करने वालों के सामने खुले मंच पर अपने कथित ज्ञान और भविष्यवाणी की क्षमता को साबित करने की चुनौती होगी। इस ऐलान के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या कोई भविष्यवाणी करने वाला इस एक करोड़ 41 लाख रुपये की चुनौती को स्वीकार करेगा? क्या कोई व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल होकर पंडोखर सरकार के पांच सवालों के जवाब पहले से लिखकर हूबहू सही बता पाएगा?
फिलहाल चुनौती की घोषणा के बाद भविष्यवाणी और पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान बताने के दावों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।अब सभी की नजरें अप्रैल 2027 पर रहेंगी, जब पंडोखर धाम में 5151 कुंडीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान इस चुनौती को लेकर आगे की तस्वीर सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।