सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   An hour after farewell, bride kidnapped, carried out incident in film style on national highway

Guna News: गुना में दूल्हे से मारपीट कर दिनदहाड़े दुल्हन का अपहरण, रात में पुलिस ने देवास में कराया मुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
An hour after farewell, bride kidnapped, carried out incident in film style on national highway

 

प्रदेश के गुना जिले में रविवार को दूल्हे से मारपीट कर दिनदहाड़े एक दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। दूल्हा, दुल्हन को लेकर अशोकनगर से राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था। इसी दौरान गुना जिले में रूठियाई के पास उनकी गाड़ी रुकवाकर कुछ लोगों ने दुल्हन को अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपियों का पीछा किया और रात में देवास जिले में दुल्हन को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। मामले में पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को हुई थी शादी, रविवार को विदाई
जानकारी के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले विक्रम नायक की शादी शनिवार को अशोकनगर के रातीखेड़ा गांव की युवती से हुई थी। शनिवार को राजस्थान से बरात आई थी। शनिवार रात भर शादी की रस्में हुईं। रविवार दोपहर विक्रम अपनी दुल्हन को विदा कराकर अशोकनगर से राजस्थान के लिए कार से निकला था। जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर, दूल्हा-दुल्हन, दुल्हन की दादी और मौसी बैठे हुए थे। एक रस्म के चलते दुल्हन के परिवार से इन दोनों को गाड़ी में बैठाया गया था। 

दूल्हे विक्रम नायक ने बताया कि वह अशोकनगर से दुल्हन को लेकर निकला था।अपहरणकर्ताओं ने अशोकनगर से ही कार कार पीछा करना शुरू कर दिया था। दूल्हे विक्रम ने बताया कि गाड़ी जब गुना के गादेर इलाके में पहुंची, तब भी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद नेशनल हाईवे-46 पर गुना जिले के रूठियाई चौकी के आगे अपहरणकर्ताओं ने कार के सामने अपनी कार लगा दी। हमारी कार के पीछे एक बाइक खड़ी कर दी, ताकि हम भाग न पाएं। 

चाकू से विंडो ग्लास तोड़े
विक्रम ने बताया कि स्कॉर्पियो से सात-आठ लोग उतरे और उन्होंने चाकू से गाड़ी के विंडो ग्लास तोड़ दिए। उन लोगों ने मुझे कार से उतारा और मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर भाग निकले। इतना ही नहीं बदमाशों ने हमारी गाड़ी के टायर भी पंक्चर कर दिए।इस वारदात की सूचना विक्रम ने फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रूठियाई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और दूल्हे से पूरी जानकारी ली। 

जीपीएस से पकड़ में आए
इसके बाद नाकाबंदी कर पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को देवास के पास से पकड़ लिया है। दुल्हन को भी बरामद कर लिया गया है। राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डुडवे ने बताया कि किडनैपिंग में इस्तेमाल स्कॉर्पियो इंदौर पासिंग है। गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है, जिससे पुलिस को आरोपियों की लोकेशन लगातार मिलती रही। देवास के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर पैदल भाग रहे थे। डुडवे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मुक्तसर में फीडर पर पुल निर्माण में लगा मजदूर नहर में गिरा

02 Mar 2025

VIDEO : मुक्तसर में नशा तस्कर की प्रापर्टी सील

02 Mar 2025

VIDEO : गांदरबल के बाला पट्टी चौंतवार में पानी की गंभीर किल्लत, लोग परेशान

02 Mar 2025

VIDEO : कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने और जीतने पर निलंबन रद्द, शपथ ग्रहण में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

VIDEO : दो घंटे पहले हुआ पोस्टमार्टम, हिमानी का शव नहीं लेने आए परिजन

02 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में हुई संयुक्त संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय बैठक, 3, 4 मार्च को अधिवक्ता करेंगे कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार

02 Mar 2025

VIDEO : Ambedkarnagar: हत्या के मामले में परिजनों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले - जंगलराज कायम

02 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : Bijnor: बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने किया फ्रेंच फ्राइस की नई यूनिट का शिलान्यास

02 Mar 2025

VIDEO : मेरठ में फ्लावर शो का आयोजन

02 Mar 2025

VIDEO : मेरठ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

02 Mar 2025

VIDEO : मेरठ में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

02 Mar 2025

VIDEO : शामली: क्रिकेट मैच का आयोजन किया

02 Mar 2025

VIDEO : शामली: पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

02 Mar 2025

VIDEO : रोमांचक मुकाबले में अंतिम क्षणों में एक गोल दाग मेजबान देवरिया बना चैंपियन

02 Mar 2025

VIDEO : चमोली हिमस्खलन...रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, आठ श्रमिकों की मौत, 46 को बचाया

02 Mar 2025

VIDEO : अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम ने कहा - विरोध को शासन के संज्ञान में भेजा जाएगा

02 Mar 2025

VIDEO : यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स गैंग ने नियमों को उड़ाईं धज्जियां, रेस लगाने के साथ किए स्टंट

02 Mar 2025

Sirohi News: चामुंडा माता मंदिर से कीमती सामान ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

02 Mar 2025

Harda: देर रात लाखों की शराब जब्त करने बेटी को साथ लेकर पहुंची महिला एसडीओपी, अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

02 Mar 2025

VIDEO : हिंडन एयरपोर्ट से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट पहले दिन 1 घंटे हुई लेट

02 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में हुई अटल आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा छह व नौ की प्रवेश परीक्षा

02 Mar 2025

VIDEO : विधायक भारत भूषण बत्रा और इंदु राज नरवाल पहुंचे हिमानी नरवाल के घर

02 Mar 2025

VIDEO : कौथिग महोस्तव में मां नंदा-सुनंदा की प्रदर्शित की गई झांकी... कई सांस्कृतिक आयोजन भी हुई

02 Mar 2025

VIDEO : स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज कल आएंगे पानीपत

02 Mar 2025

VIDEO : फिरोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में तस्कर घायल

02 Mar 2025

VIDEO : करनाल वार्ड नंबर 16 में मतदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह

02 Mar 2025

Himani Narwal Case: पुलिस को मिला हिमानी नरवाल का मोबाइल फोन

02 Mar 2025

VIDEO : पांगी में भारी बर्फबारी के कारण फंसे घायल व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से किया गया लिफ्ट

02 Mar 2025

VIDEO : हमीरपुर के छोटे से गांव जंदली गुजरां की अनीता के हाथों से बनी पपीते और आंवले की बर्फी ने बनाई अलग पहचान

VIDEO : रमजान का दिखा चांद, पहला रोजा कल, मुरादाबाद के बाजारों में राैनक

02 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed