सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Harvard-Oxford failed because there is no student council said Chief Minister Dr. Mohan Yadav

Guna: ‘हावर्ड-ऑक्सफोर्ड इसलिए फेल, क्योंकि वहां विद्यार्थी परिषद नहीं’…गुना में बोले सीएम मोहन यादव; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 08:19 PM IST
Harvard-Oxford failed because there is no student council said Chief Minister Dr. Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुना में शुरु हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें अधिवेशन का शुभारंभ किया। एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मोहन यादव ने अधिवेशन का शुभारंभ करने के अनुभव को रोमांचक और आनंदमयी बताया। उन्होंने भारत के बाहर दुनिया के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में एबीवीपी की कमी खलने की बात करते हुए कहा कि हावर्ड और ऑक्सफोर्ड में विद्यार्थी परिषद नहीं हैं, इसलिए वे सब फेल हैं।

सीएम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किताबों में विद्या हो सकती है, लेकिन विद्या को चिंतन-मनन के लिए व्यवहारिक दुनिया में उसका अनुभव करना जरूरी है। तब तक छात्र शक्ति का सही मूल्यांकन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आजादी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नींव रखने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह तत्कालीन सरकार दमनात्मक व्यवहार कर रही थीं, उसे देखते हुए इस छात्र संगठन की आवश्यकता थी। विद्यार्थी परिषद का जन्म होना नवकृष्ण के जन्म की घटना के बराबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सच्चा देशभक्त नागरिक बनना सिखाता है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य ही उत्तम नागरिक बनाकर श्रेष्ठ नागरिगता धारण कराना है।

व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करते-करते विद्यार्थी देश और प्रदेश के साथ-साथ विश्व का जवाबदेह नागरिक बने, इस भावना के साथ विद्यार्थी परिषद काम करती है। डॉ. मोहन यादव के अनुसार छात्र शक्ति में ही राष्ट्रशक्ति छिपी हुई है। इसे विद्यार्थी परिषद दिशा देने का काम कर रहा है। जब लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, उस समय एक आंदोलन गुजरात से शुरु होकर बिहार तक बढ़ा और वहां से जयप्रकाश के नेतृत्व में देशभर में फैल गया। तब भी विद्यार्थी परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण थी। उन्होंने दावा किया कि 18 वर्ष की आयु में वोट डालने का अधिकार विद्यार्थी परिषद की वजह से ही मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे गुना हवाई पट्टी पर पहुंचे थे। जहां उनका भाजपा के स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के सामने बनाए गए अस्थायी वीर तात्या टोपे भूमि परिसर पहुंचे, जहां देश और विदेश से आए छात्रों को संबोधित किया। उनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी मौजूद रहे।

हम रोजगार देने वाली युवा पीढ़ी बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के कॉलेजों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार युवा पीढ़ी को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाएगी। इस दिशा में काम किया जा रहा है। नई योजनाओं और स्टार्टअप में सरकार मदद करेगी।

गुना में शुरु होंगे कृषि और नर्सिंग पाठ्यक्रम
एबीवीपी अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने बताया कि गुना सहित खरगौन और सागर को तीन नए विश्वविद्यालय की सौगात दी गई है। इन्हें वीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय नाम दिया गया है। यह उन शहीदों के लिए श्रद्धांजलि है जो अंग्रेजों और सत्ता के दमन के सामने दबे नहीं। सीएम ने तात्या टोपे सहित टंट्या मामा, रानी अवंतीबाई के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने गुना में शुरु हुए विश्वविद्यालय में कृषि संकाय, पैरामेडीकल और नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरु करने की घोषणा की है। सीएम ने बताया कि छात्र नर्सिंग पाठ्यक्रम पढ़ेंगे और पास के ही अस्पतालों में ट्रेनिंग लेंगे, इससे रोजगार बढ़ेगा। विद्यार्थियों के हाथों में हुनर होना चाहिए। सपनों को सार्थक करने के लिए सरकार काम कर रही है।

मेडिकल कॉलेजों में होंगी 10 हजार सीटें
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मध्यप्रदेश का चिकित्सा क्षेत्र निरंतर उन्नति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि साल 2003-04 तक मध्यप्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे और 400 सीट स्नातक की हुआ करती थीं। भाजपा की सरकार में 15 सालों के बाद 30 मेडीकल कॉलेज हो गए हैं। अब पीपीटी मॉडल से मध्यप्रदेश में मेडीकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाएंगी। मेडिकल कॉलेज बढ़कर 52 होंगे, जिनमें 10 हजार छात्र-छात्राएं चिकित्सा की पढ़ाई कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि आजादी के बाद मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जो एलोपैथी के साथ आयुर्वेद पर भी ध्यान दे रहा है। मध्यप्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज आयुर्वेद की शिक्षा देंगे। सरकार नियमों का पालन करने वाले निवेशकों को मेडिकल कॉलेज खोलने में मदद करेगी। नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जल और खेती से समृद्ध बनेगा मध्यप्रदेश
गुना में आयोजित विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में बोलते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी द्वारा सिंचाई के जरिए समृद्धि का स्वर्णिम सपना पूरा करने की बात कही। सीएम ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं। केन-बेतवा, पार्वती-चम्बल-कालीसिंध जैसी नदी जोड़ो परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को विस्तार मिलेगा। सीएम ने अपने भाषण में इजराइज की भूमि उत्पादन क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा युवा कृषि विषयों में अध्ययन करेगा तो यहां भी बदलाव आएगा। नई पीढ़ी मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाएगी।

मैकाले से प्रभावित थी पुरानी शिक्षा नीति
सीएम यादव ने नई शिक्षा नीति-2020 की प्रशंसा की और इसे लागू होने का श्रेय भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ही दिया है। उन्होंने कहाकि पुरानी शिक्षा नीति लार्ड मैकाले से प्रभावित थी। फिर 2020 में सच्चे अर्थों में नई नीति आई है। शिक्षा नीति में सुधार के लिए विद्यार्थी परिषद लम्बे समय से आवाज उठा रहा था। इस नीति ने हमारी जड़ों को प्राचीन गौरव दिलाने वाली संस्कृति से जोडऩे का प्रयास किया है। नए और बदलते भारत में सबसे बड़ी भूमिका नई शिक्षा नीति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर वाली टिप्पणी पर भड़के अधिवक्ता, आगरा में दहन किया पुतला

19 Dec 2024

VIDEO : डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

19 Dec 2024

VIDEO : सर्दी का सितम हुआ शुरू, बीमार पड़ रहे लोग; ओपीडी में उमड़ रही भीड़

19 Dec 2024

VIDEO : Lucknow: अटल जयंती पर मणिपुर से आए कलाकारों ने दी प्रस्तुति

19 Dec 2024

VIDEO : Lucknow: गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

19 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : स्कॉर्पियों में गोवंश छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर, रोकने पर झोंकी फायरिंग; 3 गिरफ्तार

19 Dec 2024

Damoh News: पथरिया में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने ट्रक में लगाई आग

19 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए कांग्रेस विधायक

19 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ विश्वविद्यालय: गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पोस्टर जलाए

19 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में काकोरी एक्शन के नायकों को किया नमन, डीएम और एसपी ने हवन में दीं आहुतियां

19 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में बलिदानी अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर किया नमन

19 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, प्रवासी मजदूर की मौत

VIDEO : शाहजहांपुर नगर निगम के हयातपुरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीते

19 Dec 2024

VIDEO : रोडवेज कर्मचारियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, जानें क्या है वजह

19 Dec 2024

VIDEO : कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाते समय आग की चपेट में आया कार्यकर्ता झुलसा

19 Dec 2024

VIDEO : हिसार में प्रदर्शन, डॉ. भीम राव आंबेडकर पर टिप्पणी से भड़की भीम आर्मी

19 Dec 2024

VIDEO : बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल मे शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, NCC कैडेट्स ने साधे निशाने

19 Dec 2024

VIDEO : बाबा साहेब पर गृहमंत्री की टिप्पणी को लेकर रोष, मेरठ में सपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन

19 Dec 2024

VIDEO : विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष ने बैठक कर बनाई रणनीति

19 Dec 2024

VIDEO : आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेसियों में रोष, दिल्ली के रायसिना रोड पर किया प्रदर्शन

19 Dec 2024

VIDEO : पांच पंचायतों के वाशिंदों को नहीं हो रही पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति, डीसी हमीरपुर के पास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

VIDEO : मेरठ के CCSU में स्वर्गीय चाैधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

19 Dec 2024

VIDEO : गृहमंत्री अमित शाह के बयान से कांग्रेस में आक्रोश, बागेश्वर में पुतला दहन कर जताया विरोध

19 Dec 2024

VIDEO : झांसी में पोस्टमार्टम हाउस में शव की बेकद्री का वीडियो वायरल

19 Dec 2024

VIDEO : आम्बेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा, झांसी में प्रदर्शन

19 Dec 2024

VIDEO : हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष

19 Dec 2024

VIDEO : पीलीभीत में नदी में उतराता मिला युवक का शव, शरीर से बंधी थी ईंटों से भरी बोरी

19 Dec 2024

Alwar News: पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज

19 Dec 2024

VIDEO : आग में जिंदा जली मासूम, बिलख पड़ी मां; बोली- मेरी बच्ची को नहीं बचा सकी

19 Dec 2024

VIDEO : जंगलों में लग रही आग से कुल्लू घाटी में छाई धुंध

19 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed