{"_id":"6839cdb8bcf526b94006a58d","slug":"wife-sister-in-law-and-daughter-sit-on-hunger-strike-against-husbands-objectionable-post-guna-news-c-1-1-noi1226-3007197-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: पति की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ पत्नी-साली-बेटी बैठे भूख हड़ताल पर, थाना परिसर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: पति की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ पत्नी-साली-बेटी बैठे भूख हड़ताल पर, थाना परिसर के बाहर दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 10:46 PM IST
गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र से एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी बहन के साथ पति के खिलाफ पुलिस थाना परिसर के बाहर ही भूख हड़ताल पर बैठ गई है। खास बात यह है कि प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को इस मामले की सूचना पहले ही दे दी थी, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता नहीं लिया।
जानकारी के मुताबिक कुंभराज निवासी लक्ष्मी साहू के पति सोनू साहू ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके खिलाफ लक्ष्मी साहू ने पहले पुलिस थाने में और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। लगभग एक महीने तक संघर्ष करने के बाद एक अप्रैल को एसडीओपी चांचौड़ा ने प्रकरण में हस्तक्षेप किया और कुंभराज ने एफआईआर दर्ज कर ली। मामला उस समय उलझ गया जब लक्ष्मी साहू की शिकायत पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन उसी समय सोनू की शिकायत पर भी लक्ष्मी साहू के खिलाफ मारपीट का केस कुंभराज थाने में पंजीबद्ध हो गया है।
अब लक्ष्मी साहू का आरोप है कि पुलिस ने एक ही समय में दो एफआईआर दर्ज की है, इसलिए मामले की जांच होना चाहिए। सबसे पहले कुंभराज पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने चाहिए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। लगातार आवेदन देने के बाद भी जब प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरु नहीं की तो पूर्व सूचना के मुताबिक लक्ष्मी साहू 30 मई से कुंभराज थाना परिसर के बाहर अपनी बहन और बेटी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।