सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Namami Shipre Project Unit Prime Minister Bhoomi Pujan construction ghat 700 crore tomorrow

Ujjain News: क्या है नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई, कल पीएम मोदी करेंगे 800 करोड़ के घाट निर्माण का भूमिपूजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 05:11 PM IST
Namami Shipre Project Unit Prime Minister Bhoomi Pujan construction ghat 700 crore tomorrow

उज्जैन जिले में सिंहस्थ महापर्व 2028 पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई द्वारा क्षिप्रा नदी के दोनों किनारों पर शनि मंदिर से नागदा बाईपास तक कुल 29.21 किलोमीटर लंबाई में कुल 778.91 करोड़ रुपए की लागत से घाट निर्माण कार्य किया जाएगा। इसका वर्चुअली भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार 31 मई को भोपाल से वर्चुअली रूप से किया जाएगा। यह कार्यक्रम उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित किया जाएगा। जहां पर से साफ-सफाई, रंगरोगन और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। 

इसीलिए हो रहा घाटों का निर्माण
उज्जैन शहर पवित्र मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के दोनों तटों पर बसा है। उज्जैन शहर का पौराणिक व धार्मिक महत्व है। प्रत्येक 12 वर्ष में क्षिप्रा नदी के दोनों तटों पर सिंहस्थ (कुंभ) पर्व पर मेले का आयोजन होता है। क्षिप्रा नदी को अविरल एवं प्रवाहमान बनाने एवं श्रृद्धालुओं एवं साधु-संतों के स्नान के लिए घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत आगामी सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत 778.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले घाट निर्माण कार्य के भूमिपूजन और 83.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बैराज/स्टॉपडेम/वेटेड कॉजवे के साथ नगर पालिका निगम द्वारा 1.39 करोड़ रुपए की लागत से कालियादेह स्टॉपडेम के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार 31 मई को वर्चुअली किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें-महाकाल लोक में दिखेगी अयोध्या राम मंदिर जैसी शिल्पकारी, कांसे-सेंडस्टोन से बनाई जाएगी 88 नई मूर्तियां

क्षिप्रा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए आवश्यक जल स्तर व आवागमन बनाए रखने के लिए वेटेड कॉजवे का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए क्षिप्रा नदी को अविरल एवं प्रवाहमान बनाने हेतु क्षिप्रा नदी पर उज्जैन जिले, इंदौर जिले एवं देवास जिले बैराज का निर्माण एवं स्टॉपडेम का मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। योजना अंतर्गत निर्माण कार्य की समय सीमा 30 माह रखी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि क्षिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग देवास द्वारा 2.53 करोड़ रुपए की लागत से गाजनोद खेड़ा बैराज, 3.23 करोड़ रुपए की लागत से दखनाखेड़ी बैराज, 3.15 करोड़ रुपए की लागत से पटाड़ा बैराज कम कॉजवे, 3.79 करोड़ रुपए की लागत से रनायर बैराज, 4.73 करोड़ रुपए की लागत से टिगरियागोगा बैराज, 6.74 करोड़ रुपए की लागत से सिरोंज बैराज कम कॉजवे और 2.57 करोड़ रुपए की लागत से बरोदपिपलिया बैराज का निर्माण किया जाएगा।

नमामि क्षिप्रे परियोजना के तहत होगा यह कार्य 
नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई उज्जैन द्वारा क्षिप्रा नदी पर 8.71 करोड़ रुपए की लागत से किट्ठोदाराव स्टॉप डेम तथा कान्ह नदी पर 5.74 करोड़ रुपए की लागत से पंथपिपलई स्टॉप डेम, 4.56 करोड़ रुपए की लागत से जमालपुरा स्टॉप डेम, 6.24 करोड़ रुपए की लागत से गोठड़ा स्टॉप डेम, 5.06 करोड़ रुपए की लागत से पिपलियाराघौ क्रमांक 02 बैराज और 6.34 करोड़ रुपए की लागत से रामवासा क्रमांक 2 बैराज का निर्माण किया जाएगा। जल संसाधन विभाग इंदौर द्वारा 2.69 करोड़ रुपए की लागत से ब्राम्हणपिपलिया स्टॉप डेम, 2.64 करोड़ रुपए की लागत से दर्जीकराड़िया स्टॉप डेम, 1.96 करोड़ रुपए की लागत से कुडाना स्टॉप डेम, 3.43 करोड़ रुपए की लागत से कायस्थ्खेड़ी स्टॉप डेम, 4.32 करोड़ रुपए की लागत से साहदा स्टॉप डेम, 0.53 करोड़ रुपए की लागत से लालखेडी स्टॉप डेम मरम्मत कार्य और 4.43 करोड़ रुपए की लागत से मेलकलमा बैराज सहपुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा 1.39 करोड़ रुपए की लागत से कालियादेह स्टाप डेम का मरम्मत कार्य किया जाएगा। कान्ह नदी पर उज्जैन जिले में 5 बैराज एवं इंदौर जिलें में 06 बैराज, इस प्रकार कुल 11 वैराजों का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार क्षिप्रा एवं कान्ह नदीं पर कुल 21 वैराजों/स्टाप डेम का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-आंकड़े की माला और मस्तक पर मुकुट पहनकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, देखें वडियो

सिंहस्थ की रखी जा रही है आधारशिला - कलेक्टर
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल घाट निर्माण नहीं है, बल्कि एक समग्र धार्मिक, पर्यावरणीय और शहरी संरचना का विकास है। सिंहस्थ 2028 में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से यह एक मजबूत आधार तैयार करेगा। श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर पीने का पानी, वस्त्र बदलने के कक्ष, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, नाव विहार जैसी सुविधाएं होंगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, रेलिंग, वैदिक वृक्ष और प्रशिक्षित आपदा प्रबंधन स्टाफ तैनात किया जाएगा।

 
भूमिपूजन की तैयारियां जारी
सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शिप्रा पर घाट बनेंगे
 
भूमिपूजन की तैयारियां जारी
भूमिपूजन की तैयारियां जारी - फोटो : credit
 
भूमिपूजन की तैयारियां जारी
भूमिपूजन की तैयारियां जारी - फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chamba: चंबा में झमाझम बारिश, सलूणी के खड़कौटा में अंधड़ से मकान की छत उड़ी

30 May 2025

Mandi: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की चौंतड़ा कमेटी ने की बैठक, हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति

30 May 2025

Railway News: कटनी रेलवे जंक्शन से हटेगा डायमंड क्रॉसिंग सिस्टम, नई रणनीति से होगा संचालन

30 May 2025

महेंद्रगढ़ के सतनाली में निकली तिरंगा यात्रा

Narmadapuram News: टाइगर ने वन चौकीदार पर किया हमला, कंधे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में चल रहा इलाज

30 May 2025
विज्ञापन

Meerut: युवक का आंख में गोली लगा शव मिला, जाम और हंगामा

30 May 2025

Meerut: युवक का आंख में गोली लगा शव मिला, गढ़ रोड पर हंगामा

30 May 2025
विज्ञापन

Ankita Murder Case: ...कोर्ट के फैसले से पहले सुनिए क्या बोले अंकिता के पिता..

30 May 2025

सोनभद्र में अनोखी शादी, एक-दूजे के हुए लवकुश और सरिता, देखें VIDEO

30 May 2025

सोनीपत से पहरावर भेजी रोडवेज बसें, 45 से ज्यादा रूट प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान

30 May 2025

अंकिता हत्याकांड...कोर्ट के बाहर बैरिकेडिंग करने पर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

30 May 2025

जालंधर में साइकिल की दुकान पर फटा कंप्रेसर, धमाके से उड़ी दुकान की छत

30 May 2025

VIDEO: Ambedkarnagar: छत के रास्ते दो घरों घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर किए पार

30 May 2025

हमीरपुर में रिमझिम फैक्टरी में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत, पुलिस ने एम्बुलेंस से शव को सीएचसी पहुंचाया

30 May 2025

Damoh News: तीन तहसीलों को जोड़ने वाला दसोंदा पुल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों की मांग- भारी वाहनों का आवागमन रोकें

30 May 2025

जौनपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चार लोगों की माैत, 15 घायल

30 May 2025

Una: पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

30 May 2025

मुरादाबाद में किसान का खाली प्लॉट में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

30 May 2025

पनवारी कांड: अकोला हिंसा में कोर्ट का फैसला, पांच साल का कठोर कारावास

30 May 2025

बलिया में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबने से तीन युवकों की माैत

30 May 2025

Kullu: चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू में जमकर बरसे बादल

30 May 2025

Meerut: सपा नेताओं को चोर कहने का मामला लखनऊ तक गूंजा, अब जिलाध्यक्ष ने तीनों विधायकों के बारे कही ये बात

30 May 2025

Dharamsala: धर्मशाला में भारी बारिश, ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि

30 May 2025

Solan: सोलन में झमाझम बारिश से माैसम हुआ ठंडा

30 May 2025

Una: ऊना में बारिश से साथ चला अंधड, गर्मी से मिली राहत

30 May 2025

Ujjain: हत्या के आरोपी और पुलिसकर्मियों की अस्पताल के जेल वार्ड में पार्टी, छलकाए जाम, खेला जुआं; जानें मामला

30 May 2025

महेंद्रगढ़ के सतनाली बस स्टैंड पर नहीं मिल रही बसें यात्री परेशान

Alwar News: भिवाड़ी साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई; करोड़ों की ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार

30 May 2025

गुरुहरसहाए में पीर बाबा की दरगाह पर लगाया मेला

मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट चार मजदूरों की माैत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed