Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Anganwadi Workers and Helper Union related CITU's Chauntra Committee held a meeting, formulated strategy for the strike
{"_id":"68394c0c67b8fe0645011d7e","slug":"video-anganwadi-workers-and-helper-union-related-citus-chauntra-committee-held-a-meeting-formulated-strategy-for-the-strike-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की चौंतड़ा कमेटी ने की बैठक, हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की चौंतड़ा कमेटी ने की बैठक, हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति
सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की चौंतड़ा प्रोजेक्ट कमेटी का सम्मेलन चौंतड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की जिला सचिव सुदर्शना शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजुला, जिला कमेटी सदस्य सरला तथा किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के उदघाटन सत्र में यूनियन की जिला सचिव सुदर्शना शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजुला, प्रोजेक्ट कमेटी की प्रधान तमन्ना, उपाध्यक्ष अर्चना ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। यूनियन की प्रोजेक्ट कमेटी की सचिव रानी देवी ने सम्मेलन में कार्यकारिणी की राजनीतिक सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर अलग-अलग सर्कलों से आईं महिला प्रतिनिधियों ने चर्चा कर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए तथा रिपोर्ट को पारित किया। इस अवसर पर जिला सचिव सुदर्शना शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार वर्कर्स व हेल्परों तथा आम मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कमेटी की अध्यक्ष तमन्ना, उपाध्यक्ष अर्चना व सचिव रानी देवी ने कहा कि एनजीओ का काम आंगनबाड़ी को न सौंपा जाए। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि तीन बजे के बाद किसी तरह का अतिरिक्त काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने 9 जुलाई की अखिल भारतीय आम हड़ताल को पूरी तरह कामयाब बनाने तथा जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन में हिस्सा लेने का भी आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।