Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
A ceremony was organized in the Municipal Council hall in Ballia the newly appointed office bearers of the Safai Karamchari Sangh were sworn in
{"_id":"6838892b7b338ae1b10e8826","slug":"video-a-ceremony-was-organized-in-the-municipal-council-hall-in-ballia-the-newly-appointed-office-bearers-of-the-safai-karamchari-sangh-were-sworn-in-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में समारोह का आयोजन, सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में समारोह का आयोजन, सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नपा शाखा नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष भारत भूषण मिश्र व संचालन राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री राजेश कुमार रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप में राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष जेपी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, जिला चालक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अशोक मिश्र के अलावा जनपद के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे। अंत में भारत भूषण मिश्र ने उपस्थित आगंतुक गणों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।