{"_id":"683889453e12a3993d0dad7c","slug":"video-the-arrangements-of-suremanpur-railway-station-of-ballia-are-under-question-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सिर्फ सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों के आगमन होने पर प्लेटफार्म पर लगे कोच डिस्प्ले कोच का पोजीशन नहीं बता रहा है, जिससे यात्रियों को अपने आरक्षित कोच का तलाश के लिए दौड़ लगाना पड़ रहा है। वहीं फर्स्ट क्लास यात्री निवास पर बृहस्पतिवार को ताला लटका रहा। पूछने पर रेल कर्मचारियों ने बताया कि यात्री निवास में कार्य करने वाले व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया है, वह खुद ही परेशान है। यात्री निवास के लिए एक घंटे का चार्ज 10 रुपये रखा गया है। बहुत सारे दबंग बिना पैसा दिए ही यात्री निवास का उपयोग कर चले जाते हैं।पैसा मांगने पर कर्मचारियों को धमकी देते हैं।
बता दें कि 22 मई को अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया।उक्त दिन से इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है।कारण की इंक्वायरी ऑफिस का संचालन करने के लिए केवल एक निजी कर्मचारियों की तैनात की गई है, जिससे उक्त कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अपना ड्यूटी बजाकर घर चला जाता है। शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आने वाले ट्रेनों का कोच पोजिशन मालूम नहीं हो पता है,जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव ने बताया की पांच जून से सम्भवतः इंक्वारी ऑफिस के लिए एक और कर्मचारी आ जाएंगे। उस दिन से इंक्वारी ऑफिस के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।यात्रियों को 24 घंटे कोच पोजिशन मिलता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।