{"_id":"68388932f58da27be00c1f00","slug":"video-farmers-will-progress-in-bhadohi-seminar-was-organized-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में किसान होंगे उन्नत, गोष्ठी का आयोजन, आधुनिक एवं उन्नति खेती की बारीकियां सिखाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में किसान होंगे उन्नत, गोष्ठी का आयोजन, आधुनिक एवं उन्नति खेती की बारीकियां सिखाई गई
चौरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बसुआपट्टी, तारापुर, भगौतीदासपुर, बीसापुर, उचेठा, बढ़ौना, भगवानपुर कनेहरी, जोगीपुर, भुआजाग गांव में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को उन्नति एवं आधुनिक खेती की बारीकियां बताई गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एनत्रिपाठी, डाॅ.मो. शाहिद, डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी, डाॅ. योगेश कुमार यादव, डाॅ.वीकेसिंह, डाॅ.मंजुनाथ, डाॅ. अजीत कुमार चतुर्वेदी की टीम ने किसानों को खेतीबारी के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मृदा, फसल, उर्वरक, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि की चर्चा किया। इस दौरान उन्नति धान की सीधी बुवाई(डीएसआर विधि) एवं दलहनी फसलों के लिए उन्नति बुवाई पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से 12 जून तक जिले के हर गांव में यह आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कृिा अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, डॉ. जयेश कुमार, डाॅ.भुवनेश्वरी,डाॅ.रेखा सिंह आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।