फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New voters added across 1,404 booths during the special drive

Bhadohi News: विशेष अभियान में 1404 बूथों पर जुड़े नए मतदाता

Sun, 25 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
New voters added across 1,404 booths during the special drive
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को युवा और महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 1404 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य अफसरों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाव, मदरसा अरबिया मदीतुल इल्म पीरखानपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर पहुंचकर विशेष अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाता सूची एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई गंभीरता एवं तत्परता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed