Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Roadways buses sent from Sonipat to Pahrawar, passengers were troubled due to more than 45 routes being affected
{"_id":"6839454d73bd0a74220442e7","slug":"video-roadways-buses-sent-from-sonipat-to-pahrawar-passengers-were-troubled-due-to-more-than-45-routes-being-affected-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत से पहरावर भेजी रोडवेज बसें, 45 से ज्यादा रूट प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत से पहरावर भेजी रोडवेज बसें, 45 से ज्यादा रूट प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान
रोहतक के गांव पहरावर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह में 406 बसों को लगाया गया है। समारोह के चलते रोडवेज बसों के नारनौल, हिसार, रोहतक रूट समेत सभी लोकल रूट बंद रहे। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य की तरफ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ौत व रोहतक रूट पर जाने वाले यात्री बस अड्डे पर रोडवेज बस के आने का इंतजार करते रहे।
राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिलेभर से 102 रोडवेज बसों का इंतजाम किया था। सोनीपत से नारनौल, हिसार, रोहतक, पानीपत व लोकल ग्रामीण रूट शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। जयपुर व आगरा रूट से दो-दो बसों व लुधियाना रूट से एक बस को हटाया है।
वहीं, चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर 50 फीसदी बसें चलाई जाएंगी। लोगों को पहरावर गांव में ले जाने के लिए 406 बसों का प्रबंध किया गया। इनमें 302 रोडवेज व 104 निजी बसें शामिल है। गुरुग्राम डिपो से 70, फरीदाबाद व दिल्ली डिपो से 50-50 व पलवल डिपो से 30 बसों को सोनीपत मंगाया है। कई रूट पर बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।