{"_id":"6839914724859298360dddf9","slug":"video-gaja-mal-ka-btha-lkaka-shaha-ka-majara-para-lgana-val-salna-mal-para-bha-raka-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजी मेले के बाद लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले सालाना मेले पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी मेले के बाद लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले सालाना मेले पर भी रोक
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह के बाद अब कतर्नियाघाट के जंगलों के बीच बने सैयद शाह हुसैन उर्फ लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स यानी मेले पर वन विभाग की तरफ से रोक लगा दी गई है। वन विभाग के रोक लगाने के बाद लक्कड़ शाह के मजार के पास पुलिस तैनात की गई है।
मुर्तिहा थाना क्षेत्र में लक्कड़ शाह के मजार पर हर वर्ष उर्स लगता था। इसमें हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचते थे। लेकिन, इस बार कोर जोन का हवाला देते हुए वन विभाग ने मेला लगने की अनुमति नहीं दी। इसकी वजह से जायरीनों में खासा आक्रोश दिखा।
डीएफओ ने बताया कि ये एक अतिक्रमण है, जो सेंचुरी एरिया यानी कोर जोन में पड़ता है। लिहाजा इस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेले पर रोक लगाए जाने के बाद जियारत करने पहुंचे जायरीनों में बेहद नाराजगी देखी गई। मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।