सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated like Bhasma Aarti today garland of fig and crown on head

Ujjain News: आंकड़े की माला और मस्तक पर मुकुट पहनकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, देखें वडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 07:59 AM IST
Baba Mahakal decorated like Bhasma Aarti today garland of fig and crown on head
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार की सुबह हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को आंकड़े की माला अर्पित की गई और नवीन मुकुट से श्रृंगारित किया गया। बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन होकर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष करने लगे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर, आज प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

2 टन का चिलर कॉपर पाइप कंप्रेसर दान किया गया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गाजियाबाद से पधारी श्रीमती उर्मिला देवी द्वारा 2 टन क्षमता और 200 लीटर पानी की क्षमता वाला चिलर, कॉपर पाइप कंप्रेसर सहित, भगवान श्री महाकालेश्वर के चरणों में अर्पित किया गया। इसे मानसरोवर भवन की छत पर आरओ प्लांट में लगाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक एसएल सोनी द्वारा विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

स्वर्ण छत्र भेंट किया गया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में छत्तीसगढ़ के रायपुर से पधारे तेजस सतपथी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को एक स्वर्ण छत्र भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 09.130 ग्राम है। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विधिवत प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया और रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें:   इंदौर में मेट्रो ट्रेन कल से चलेगी -एक बार में 900 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम, उज्जैन स्मार्ट सिटी तथा उज्जैन विकास प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 
बाबा महाकाल की आरती
 
बाबा महाकाल की आरती
 
बाबा महाकाल की आरती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़क पर निकले लोग

30 May 2025

लखनऊ: लखनऊ शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा-निजीकरण नहीं होने देंगे

30 May 2025

सनातन संगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांटे पीले चावल, देशभक्ति गीतों पर झूम उठे लोग

30 May 2025

हल्द्वानी की नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड, सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

29 May 2025

चमोली डीएम ने सादगी से रचाई शादी, आवास पर संपन्न हुई सत्यनारायण कथा, बधाई देने वालों का लगा तांता

29 May 2025
विज्ञापन

डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदली गई रेल पटरी, ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया

29 May 2025

कर्णप्रयाग में आटागाड़ रेंज के तहत कोलीपाणी गांव के पास जंगलों में लगी आग

29 May 2025
विज्ञापन

बंद मकानों के ताले चटकाने वाले तीन चोरों को रुड़की पुलिस ने दबोचा

29 May 2025

Shajapur News: शाजापुर पुलिस लाइन में चोरी की वारदात, चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के मकानों को बनाया निशाना

29 May 2025

Jodhpur News: शाम तक भी नहीं टिका मंत्री जी का दावा, टंकी पर चढ़ीं उन्हीं की पार्टी की प्रधान, जानें मामला

29 May 2025

Hamirpur: ग्राम पंचायत बीड़ बगहेड़ा के वार्ड नंबर दो में घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- काला अंब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कार्रवाई

29 May 2025

Agar Malwa News: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, मोटरों से बाहर निकाला

29 May 2025

Chhattisgarh: कुटरू एसडीओपी ने टीए और सचिव को पीटा, गुस्साएं पंचायत कर्मियों ने संघर्ष की दी चेतावनी

29 May 2025

गाजीपुर में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई की जन्म त्रिशताब्दी, डाला गया जीवन पर प्रकाश

29 May 2025

सोनभद्र में महारानी अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया, महिलाओं ने बढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

29 May 2025

गाजीपुर पीजी कालेज में परीक्षा के दौरान पकड़े गए चार नकलची, रिस्टीकेट किया गया

29 May 2025

गाजीपुर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने दिया संबोधित ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर धरना की चेतावनी दी

29 May 2025

मऊ में नौशेरा के शेर की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग, ज्ञापन देकर आवाज बुलंद की गई

29 May 2025

आजमगढ़ में धारदार हथियार से हत्या मामले में खुलासा, मां को लेकर अभद्र टिप्पणी का बदला लिया, बना डाली हत्या की योजना

29 May 2025

बलिया में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 215 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

29 May 2025

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला

29 May 2025

भदोही में किसान होंगे उन्नत, गोष्ठी का आयोजन, आधुनिक एवं उन्नति खेती की बारीकियां सिखाई गई

29 May 2025

बलिया में नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में समारोह का आयोजन, सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

29 May 2025

जौनपुर के केराकत में हुए गोलीकांड का वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत, दुकान हुई बंद

29 May 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पुण्यतिथि, समाधि स्थल में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्रधानमंत्री करेंगे मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण, 31 मई से शुरू होंगी 14 स्टेशनों के बीच यात्री सेवाएं

29 May 2025

घायल मीट व्यापारियों को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा ठीक से इलाज, नेता आते हैं आश्वासन देते हैं और फोटो खिंचवा कर चले जाते हें

29 May 2025

Narmadapuram News: टाइगर को पकड़ने गजराज का सहारा, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना से दो हाथियों को बुलाया

29 May 2025

पांच दिन से कोतवाली में मौजूद आरोपी को घायल देख परिजनों ने किया हंगामा

29 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed