सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bhagwan Bihari Ji, owner of property worth crores, imprisoned in a room of Panchayat

MP News: करोड़ों की संपत्ति के मालिक कमरे में कैद, भक्त खिड़की से कर रहे भगवान बांके बिहारी के दर्शन; वजह क्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 08:33 AM IST
Bhagwan Bihari Ji, owner of property worth crores, imprisoned in a room of Panchayat
दमोह जिले के हटा तहसील के विजवार गांव में भगवान बिहारी जू सरकार 20 साल से पंचायत भवन के एक कमरे में कैद हैं। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है कि करोड़ों रुपए की संपत्ति के स्वामी भगवान आज इस तरह से भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। जबकि भगवान के नाम पर बैंक में 60 लाख रुपए और 52 एकड़ सिंचित कृषि भूमि है। इतना सब होने के बाद भी भगवान बिहारी जू सरकार पंचायत के एक कमरे में बंद हैं। इसका कारण भगवान का मंदिर न होना है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह और शाम मात्र आधे घंटे के लिए दरवाजा खुलता है, बाकी समय बंद रहता है। भक्तों को खिड़की से दर्शन और पूजा करनी पड़ती है। ग्रामीणों द्वारा पिछले वर्ष भगवान के मंदिर निर्माण का प्रयास किया गया था, लेकिन कानूनी बाध्यता के चलते मंदिर निर्माण का काम बंद पड़ा है।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर, आज प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

20 साल पहले बाढ़ में ढह गया था मंदिर
वर्ष 2005 में बुंदेलखंड इलाके में आई बाढ़ के दौरान विजवार गांव का मंदिर भी इसकी चपेट में आकर गिर गया था। तब से लेकर अब तक भगवान पंचायत के एक कमरे में विराजमान हैं। मंदिर का संचालन निजी हाथों में था, इसलिए ग्रामीणों ने लंबे समय तक मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा की। लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई तो मंदिर की जिम्मेदारी प्रशासन को सौंप दी गई, जिसके चलते अब मंदिर का संचालन मंदिर की आय से न होकर राजस्व प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

मंदिर न बनने से ग्रामीणों में रोष
विजवार गांव के लोगों का आरोप है कि मंदिर की 52 एकड़ जमीन और बैंक में लगभग 60 लाख रुपए जमा होने के बावजूद मंदिर का न बन पाना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीण प्रमोद सिंह, केशवेंद्र सिंह, भरत सिंह, भईयन पटेल ने बताया कि जब बाहरी लोग आते हैं और कहते हैं कि भगवान पंचायत के कमरे में बंद क्यों हैं, तो बहुत बुरा लगता है। जबकि मंदिर की कृषि भूमि की नीलामी से प्रतिवर्ष आय होती है। इस वर्ष मंदिर की भूमि की नीलामी से 6 लाख 78 हजार रुपए की आय हुई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में मेट्रो ट्रेन कल से चलेगी -एक बार में 900 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

मंदिर बनने में यह अड़चन
जानकारी के अनुसार, विजवार गांव में मंदिर का निर्माण 100 वर्ष से अधिक समय पहले एक स्थानीय परिवार द्वारा कराया गया था। कुछ वर्षों पहले मंदिर का संचालन एक अन्य परिवार द्वारा किया गया। बाढ़ में मंदिर गिरने के कुछ वर्षों बाद ग्रामीणों की सहमति से मंदिर संचालन की बागडोर राजस्व प्रशासन, हटा को सौंप दी गई थी। वर्ष 2013 में तत्कालीन विधायक द्वारा भूमि पूजन किया गया था और तत्कालीन एसडीएम, हटा द्वारा मंदिर निर्माण के लिए समिति गठित की गई थी, लेकिन दो पक्षों में विवाद के चलते निर्माण नहीं हो पाया। एक साल पहले तत्कालीन नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार द्वारा दोनों पक्षों में सुलह कराई गई, जिसके बाद अब पूरा गांव एकमत होकर मंदिर निर्माण कराना चाहता है। मंदिर का कार्य एक साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन राशि न निकल पाने के कारण बंद पड़ा है। पिछले वर्ष विजवार पहुंचे हटा विधायक उमादेवी खटीक, नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार, सरपंच सीताराम पटेल सहित पूरे गांव की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया था और निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन निर्माण एजेंसी तय न होने और सक्षम अधिकारी द्वारा स्टीमेट तैयार न होने के चलते कार्य नहीं हो सका। हालांकि, ग्रामीणों की सहमति पर पंचायत द्वारा दो फाइलें तैयार कराई गई हैं ताकि मंदिर की आय से मंदिर का निर्माण पंचायत कर सके।

जल्द शुरू कराएंगे काम 
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है कि तहसीलदार से बात की गई है। मंदिर निर्माण में कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही थीं, जिनका शीघ्र ही निराकरण कर मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़क पर निकले लोग

30 May 2025

लखनऊ: लखनऊ शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा-निजीकरण नहीं होने देंगे

30 May 2025

सनातन संगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांटे पीले चावल, देशभक्ति गीतों पर झूम उठे लोग

30 May 2025

हल्द्वानी की नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड, सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

29 May 2025

चमोली डीएम ने सादगी से रचाई शादी, आवास पर संपन्न हुई सत्यनारायण कथा, बधाई देने वालों का लगा तांता

29 May 2025
विज्ञापन

डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदली गई रेल पटरी, ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया

29 May 2025

कर्णप्रयाग में आटागाड़ रेंज के तहत कोलीपाणी गांव के पास जंगलों में लगी आग

29 May 2025
विज्ञापन

बंद मकानों के ताले चटकाने वाले तीन चोरों को रुड़की पुलिस ने दबोचा

29 May 2025

Shajapur News: शाजापुर पुलिस लाइन में चोरी की वारदात, चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के मकानों को बनाया निशाना

29 May 2025

Jodhpur News: शाम तक भी नहीं टिका मंत्री जी का दावा, टंकी पर चढ़ीं उन्हीं की पार्टी की प्रधान, जानें मामला

29 May 2025

Hamirpur: ग्राम पंचायत बीड़ बगहेड़ा के वार्ड नंबर दो में घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- काला अंब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कार्रवाई

29 May 2025

Agar Malwa News: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, मोटरों से बाहर निकाला

29 May 2025

Chhattisgarh: कुटरू एसडीओपी ने टीए और सचिव को पीटा, गुस्साएं पंचायत कर्मियों ने संघर्ष की दी चेतावनी

29 May 2025

गाजीपुर में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई की जन्म त्रिशताब्दी, डाला गया जीवन पर प्रकाश

29 May 2025

सोनभद्र में महारानी अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया, महिलाओं ने बढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

29 May 2025

गाजीपुर पीजी कालेज में परीक्षा के दौरान पकड़े गए चार नकलची, रिस्टीकेट किया गया

29 May 2025

गाजीपुर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने दिया संबोधित ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर धरना की चेतावनी दी

29 May 2025

मऊ में नौशेरा के शेर की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग, ज्ञापन देकर आवाज बुलंद की गई

29 May 2025

आजमगढ़ में धारदार हथियार से हत्या मामले में खुलासा, मां को लेकर अभद्र टिप्पणी का बदला लिया, बना डाली हत्या की योजना

29 May 2025

बलिया में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 215 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

29 May 2025

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला

29 May 2025

भदोही में किसान होंगे उन्नत, गोष्ठी का आयोजन, आधुनिक एवं उन्नति खेती की बारीकियां सिखाई गई

29 May 2025

बलिया में नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में समारोह का आयोजन, सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

29 May 2025

जौनपुर के केराकत में हुए गोलीकांड का वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत, दुकान हुई बंद

29 May 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पुण्यतिथि, समाधि स्थल में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्रधानमंत्री करेंगे मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण, 31 मई से शुरू होंगी 14 स्टेशनों के बीच यात्री सेवाएं

29 May 2025

घायल मीट व्यापारियों को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा ठीक से इलाज, नेता आते हैं आश्वासन देते हैं और फोटो खिंचवा कर चले जाते हें

29 May 2025

Narmadapuram News: टाइगर को पकड़ने गजराज का सहारा, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना से दो हाथियों को बुलाया

29 May 2025

पांच दिन से कोतवाली में मौजूद आरोपी को घायल देख परिजनों ने किया हंगामा

29 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed