सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Lok, craftsmanship like Ayodhya's Ram temple seen, 88 new statues made bronze sandstone

Ujjain: महाकाल लोक में दिखेगी अयोध्या राम मंदिर जैसी शिल्पकारी, कांसे-सेंडस्टोन से बनाई जाएगी 88 नई मूर्तियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 08:18 AM IST
Mahakal Lok, craftsmanship like Ayodhya's Ram temple seen, 88 new statues made bronze sandstone
वर्ष 2022 में महाकाल लोक में आंधी-तूफान से टूटी सप्तऋषि की प्रतिमा से सबक लेते हुए अब महाकाल लोक की 88 मूर्तियों को मजबूती प्रदान करने के लिए नए टेंडर जारी होने वाले हैं। जिसके तहत अब ये प्रतिमाएं इतनी मजबूत होंगी कि आंधी, तूफान और पानी से यह लगभग 1000 वर्षों तक सुरक्षित रह सकेंगी। लगभग 75 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट को जल्द ही मंजूरी मिलने वाली है, जिसके बाद यह कार्य लगभग 1 वर्ष में पूर्ण हो जाएगा।

वैसे तो कालों के काल बाबा महाकाल का, महाकाल लोक पहले से ही दिव्य और भव्य है, लेकिन इसकी सुंदरता को और बढ़ाने के लिए पर्यटन विकास निगम के प्रस्ताव पर 75 करोड़ रुपए की लागत से कांसे और सैंडस्टोन की 88 नई मूर्तियां महाकाल लोक में लगाई जाएंगी। नई मूर्तियों का निर्माण कांसे और सैंडस्टोन से किए जाने पर ये मूर्तियां इतनी मजबूत होंगी कि इन्हें 1000 से 2000 वर्षों तक आंधी, तूफान और पानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा। बताया गया है कि अयोध्या के राम मंदिर, अक्षरधाम और काशी कॉरिडोर में भी कांसे का उपयोग किया गया है। नई मूर्तियों के निर्माण के बाद उन पर स्थायी कोटिंग की जाएगी, जिससे मूर्तियों के अंदर की धातु हमेशा सुरक्षित रहेगी।

बताया गया है कि महाकाल लोक में अभी कुछ प्रतिमाएं केवल 10 फीट की हैं, लेकिन अब जो नई प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, उनकी ऊंचाई बढ़ाकर 15 फीट की जाएगी। उल्लेखनीय है कि महाकाल लोक में सप्तऋषियों की प्रतिमाएं भी अभी लगाई जानी बाकी हैं। इन प्रतिमाओं की ऊंचाई भी 15 फीट होगी और इन्हें भी सैंडस्टोन और कांसे से बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर, आज प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

महाकाल लोक में दिखेगा सुदर्शन अवतार, यमसंहार की मूर्ति भी लगेगी
महाकाल लोक की सुंदरता वैसे भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, लेकिन आने वाले दिनों में यहां की प्रतिमाओं को और अधिक मजबूत व आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही कुछ नई प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेंगी। बताया गया है कि महाकाल लोक में भगवान श्रीकृष्ण के योगेश्वर और सुदर्शन अवतार के साथ ही लगभग 32 फीट ऊंची भगवान शिव की यमसंहार प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं मणिभद्र, अष्टभैरव, पंचमुखी हनुमान और दो द्वारपाल की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, शिव बारात, शिव के वीरभद्र अवतार, समुद्र मंथन और शिव के विषपान स्वरूप की प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं को जल्द ही देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:  इंदौर में मेट्रो ट्रेन कल से चलेगी -एक बार में 900 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन
श्री महाकाल महालोक का उद्घाटन 11 अक्टूबर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह परियोजना उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसे हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस परियोजना में महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण शामिल है। महाकाल मंदिर के पास स्थित श्री महाकाल महालोक परिसर को 2.87 हेक्टेयर (7.1 एकड़) से बढ़ाकर 47 हेक्टेयर (116 एकड़) किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 856 करोड़ रुपए से अधिक है और यह भगवान शिव को समर्पित है। श्री महाकाल महालोक में 108 दिव्य स्तंभों की भव्य श्रृंखला, एक विशाल प्रवेश द्वार, मंदिर के चारों ओर निःशुल्क भ्रमण का स्थान और शिव पुराण की कहानियों को दर्शाते हुए चित्रित भित्तिचित्र शामिल हैं।
 
महाकाल लोक
 
महाकाल लोक
 
महाकाल लोक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़क पर निकले लोग

30 May 2025

लखनऊ: लखनऊ शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा-निजीकरण नहीं होने देंगे

30 May 2025

सनातन संगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांटे पीले चावल, देशभक्ति गीतों पर झूम उठे लोग

30 May 2025

हल्द्वानी की नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड, सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

29 May 2025

चमोली डीएम ने सादगी से रचाई शादी, आवास पर संपन्न हुई सत्यनारायण कथा, बधाई देने वालों का लगा तांता

29 May 2025
विज्ञापन

डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदली गई रेल पटरी, ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया

29 May 2025

कर्णप्रयाग में आटागाड़ रेंज के तहत कोलीपाणी गांव के पास जंगलों में लगी आग

29 May 2025
विज्ञापन

बंद मकानों के ताले चटकाने वाले तीन चोरों को रुड़की पुलिस ने दबोचा

29 May 2025

Shajapur News: शाजापुर पुलिस लाइन में चोरी की वारदात, चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के मकानों को बनाया निशाना

29 May 2025

Jodhpur News: शाम तक भी नहीं टिका मंत्री जी का दावा, टंकी पर चढ़ीं उन्हीं की पार्टी की प्रधान, जानें मामला

29 May 2025

Hamirpur: ग्राम पंचायत बीड़ बगहेड़ा के वार्ड नंबर दो में घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- काला अंब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कार्रवाई

29 May 2025

Agar Malwa News: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी, मोटरों से बाहर निकाला

29 May 2025

Chhattisgarh: कुटरू एसडीओपी ने टीए और सचिव को पीटा, गुस्साएं पंचायत कर्मियों ने संघर्ष की दी चेतावनी

29 May 2025

गाजीपुर में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई की जन्म त्रिशताब्दी, डाला गया जीवन पर प्रकाश

29 May 2025

सोनभद्र में महारानी अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया, महिलाओं ने बढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

29 May 2025

गाजीपुर पीजी कालेज में परीक्षा के दौरान पकड़े गए चार नकलची, रिस्टीकेट किया गया

29 May 2025

गाजीपुर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने दिया संबोधित ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर धरना की चेतावनी दी

29 May 2025

मऊ में नौशेरा के शेर की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग, ज्ञापन देकर आवाज बुलंद की गई

29 May 2025

आजमगढ़ में धारदार हथियार से हत्या मामले में खुलासा, मां को लेकर अभद्र टिप्पणी का बदला लिया, बना डाली हत्या की योजना

29 May 2025

बलिया में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 215 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

29 May 2025

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था सवालों के घेरे में, लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला

29 May 2025

भदोही में किसान होंगे उन्नत, गोष्ठी का आयोजन, आधुनिक एवं उन्नति खेती की बारीकियां सिखाई गई

29 May 2025

बलिया में नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में समारोह का आयोजन, सफाई कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

29 May 2025

जौनपुर के केराकत में हुए गोलीकांड का वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत, दुकान हुई बंद

29 May 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पुण्यतिथि, समाधि स्थल में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्रधानमंत्री करेंगे मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण, 31 मई से शुरू होंगी 14 स्टेशनों के बीच यात्री सेवाएं

29 May 2025

घायल मीट व्यापारियों को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा ठीक से इलाज, नेता आते हैं आश्वासन देते हैं और फोटो खिंचवा कर चले जाते हें

29 May 2025

Narmadapuram News: टाइगर को पकड़ने गजराज का सहारा, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना से दो हाथियों को बुलाया

29 May 2025

पांच दिन से कोतवाली में मौजूद आरोपी को घायल देख परिजनों ने किया हंगामा

29 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed