{"_id":"67ed2334cb60747794044a92","slug":"a-young-man-riding-an-activa-on-the-road-had-a-heart-attack-sub-inspector-saved-his-life-by-giving-cpr-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2790477-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: राह चलते एक्टिवा सवार युवक को आया हार्ट अटैक, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: राह चलते एक्टिवा सवार युवक को आया हार्ट अटैक, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 11:07 PM IST
Link Copied
ग्वालियर एक सब इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचा ली। राह चलते एक एक्टिवा सवार को हार्ट अटैक आ गया।वह गाड़ी से गिर गया। उसी दौरान थाटीपुर थाना लौट रहे सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने लोगों को भीड़ देखी और रुक गए। पता चला एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया है। उन्होंने फौरन न सिर्फ मरीज को CPR दिया, बल्कि उसे तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और भर्ती करवाया। इस तरह उन्होंने युवक की जान बचा ली।
सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने बताया कि पड़ाव पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर को 40 वर्षीय एक स्कूटर सवार व्यक्ति को बेहोश होकर गिरते देखा। वहां मौजूद राहगीर उसे घेरकर खड़े थे। बौद्ध के मुताबिक मैंने भी गाड़ी रोक दी। व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा था। लिहाजा मैंने बगैर देरी के उसे सीपीआर देना शुरू किया। उसके सीने पर दबाव डालकर ब्लड और ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुधारने की कोशिश की।
एसआई बौद्ध ने हालत में थोड़ा सुधार आने पर व्यक्ति से बातचीत की। उसने अपना नाम घनश्याम गौर निवासी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र बताया। वह थाटीपुर से मजदूरी कर अपने घर बहोड़ापुर जा रहा था। इसके बाद राजकुमार बौद्ध ने घनश्याम से उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर परिजन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एम्बुलेंस बुलवाई और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।