{"_id":"67ed15fb23b3230ed504179a","slug":"video-mahatharagaugdhha-ma-gaha-ka-kataii-ma-kasana-l-raha-ha-rapara-ka-sahara-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में गेहूं की कटाई में किसान ले रहे हैं रिपर का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में गेहूं की कटाई में किसान ले रहे हैं रिपर का सहारा
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के किसान फसलों की कटाई में धीरे-धीरे तकनीकि का सहारा लेने लगे हैं। प्रवासी मजदूरों के अभाव में किसानों को कटाई का कार्य तेजी से करने के लिए रिपर का ही सहारा है। इस बार जिले में 80 हजार एकड़ में गेहूं का रकबा है। एक अप्रैल से महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना मंडियों में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन दो दिनों से तीनों ही मंडियों में कोई भी किसान उपज लेकर नहीं पहुंचा है। वहीं
इस समय किसान सरसों की थ्रेसिंग व गेहूं की कटाई में व्यस्त होने के कारण मंडियों में सरसों की आवक भी कम हो रही है। इस समय किसान दिन-रात खेतों में काम करने में जुटा है। इस बार प्रवासी मजदूरों का अभाव होने के कारण बैक-टू बैक मशीन, थ्रेसिंग, रिपर, रिपर वाईडिंग मशीनें खेतों में तेजी से फसलों को समेटने में जुटी हुई हैं। किसान भी आधुनिक मशीनों का सहारा ले रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।