{"_id":"67ecc6b52a2fd02d4709c2d2","slug":"video-11-children-got-a-new-life-from-special-therapy-in-civil-hospital-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नागरिक अस्पताल में विशेष थेरेपी से 11 बच्चों को मिला नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नागरिक अस्पताल में विशेष थेरेपी से 11 बच्चों को मिला नया जीवन
आज दुनिया भर में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। यह खास दिन हर साल 2 अप्रैल को लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आपने भी कई बच्चों को देखा होगा जिनको बोलने, चीजों को ठीक तरीके से समझने में दिक्कत होती है। शहर स्थित नागरिक अस्पताल के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में बीते एक वर्ष में 6 साल से कम उम्र के 11 बच्चों को ऑटिज़्म के विशेष उपचार और थेरेपी से नया जीवन मिला है। इस सेंटर में अन्य गंभीर बीमारियों जैसे दिल में छेद, कटे तालु और टेढ़े पैर से ग्रसित बच्चों का भी विशेष थेरेपी के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। दरअसल, ऑटिज्म एक मानसिक रोग है, जिसमें बच्चे का दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है। ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण 1-3 साल के बच्चों में नजर आते हैं। साथ ही डीईआईसी में 2024 में 108 सर्जरी जिलेभर के बच्चों की सफलतापूर्वक की गई थीं, जबकि 2025 में अब तक 117 सर्जरी पूरी हो चुकी हैं। ये मस्तिष्क के विकास से संबंधित समस्याओं का समूह है। लगभग 100 में से एक बच्चे को ऑटिज्म की दिक्कत हो सकती है।
डीईआईसी सेंटर की मैनेजर व विशेषज्ञ डॉ. साक्षी शर्मा ने बताया कि वह विशेष रूप से न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों पर काम कर रही हैं। हर माह 600 से 800 बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे हैं। ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को जितना जल्दी थेरेपी मिलेगी, उनके विकास की संभावना उतनी ही अधिक होती है। साथ ही स्पीच थेरेपी के माध्यम से अब तक सैकड़ों बच्चों को बोलने और संवाद करने में सुधार हुआ है। इसके अलावा अस्पताल की ओर से माता-पिता के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वे ऑटिज़्म के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर जल्द से जल्द चिकित्सीय मदद ले सकें। सेंटर में इलाज कर रहे बच्चों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।