{"_id":"6ad4ddb740cc1c03750c4a7a","slug":"video-sports-minister-gaurav-gautam-laid-foundation-stone-for-bhagwan-parashuram-dwar-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम द्वार का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम द्वार का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शिलान्यास
पलवल में शहर के सौंदर्यीकरण और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री और पलवल के विधायक गौरव गौतम ने रविवार को बस स्टैंड चौक पर भगवान परशुराम द्वार का शिलान्यास किया। करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भव्य प्रवेश द्वार शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पलवल को नई पहचान देगा। नगर परिषद के माध्यम से वार्ड नंबर 20 में बनने वाला यह द्वार भगवान परशुराम के प्रति धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल, पार्षद प्रतिनिधि भक्ति शर्मा, पार्षद जितेंद्र भारद्वाज (बांके), भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल दीक्षित, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अमन शर्मा और पूर्व अध्यक्ष शंभू पहलवान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।