सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Deputy Chief Minister inaugurated and performed Bhoomi Pujan of development projects worth 8 crores in Haroli

VIDEO : उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:31 PM IST
VIDEO : Deputy Chief Minister inaugurated and performed Bhoomi Pujan of development projects worth 8 crores in Haroli
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला अग्निशमन चौकी का उद्घाटन किया और इसे फायर सब स्टेशन के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। बता दें, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अग्निशमन चौकी में तीन फायर वाहनों की पार्किंग, ड्यूटी रूम, वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टाफ के लिए डाइनिंग हॉल, बैरक और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि टाहलीवाल में जल्द ही पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब में नाबार्ड के तहत 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क श्री गिड़गिड़ा साहिब से श्री टाहली साहिब एवं मुख्य सड़क से श्री बाबा भर्तृहरि मंदिर और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा। अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता ज्वालाजी और माता नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। अग्निहोत्री ने बताया कि बीते दो दिनों में हरोली क्षेत्र के लिए करीब सवा सौ करोड़ रुपये की दो बड़ी विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। इनमें 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 और 37 करोड़ रुपये की झलेड़ा-घालूवाल फोर-लेन पुल परियोजना शामिल हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विकास कार्यों से जिन्हें पीड़ा हो रही है, वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें, क्योंकि यह विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बीते कल हमसे मिलकर विकास के लिए धनराशि की मांग की थी। हमने वो सारी धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस धनराशि के जल्द सदुपयोग पर और पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यहां वार्डवाइज समुचित धनराशि मुहैया कराई जाए। वहीं इस मौके उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया और हरोली और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान अलग-अलग अवसरों पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, धर्मचंद चौधरी, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, एससी आयोग के सदस्य विजय डोगरा, बाबा संतोष दास बिट्टू, टाहलीवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल,उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कमांडेंट गृह रक्षक विकास सकलानी, फायर चीफ ऑफिसर शिमला संजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, तक समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : लखीमपुर खीरी में योग दिवस के 81 दिन पूर्व हुआ योगोत्सव का आयोजन

02 Apr 2025

VIDEO : वक्फ संशोधन बिल पर पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट ड्रिल का किया रिहर्सल, संवेदनशील इलाकों में की गश्त

02 Apr 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी के धौरहरा में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, एकजुटता का दिया संदेश

02 Apr 2025

VIDEO : पवनप्रीत खुदकुशी मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम, अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी

02 Apr 2025

Rajasthan News: कांस्टेबल पर हिरासत में डेढ़ लाख रुपए ऐंठने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत; जानें

02 Apr 2025
विज्ञापन

Sikar News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले में 11 घायल, मामले में शामिल एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को दबोचा

02 Apr 2025

VIDEO : बलिया में तेल व गैस उत्खनन

02 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के पुराना धामपुर गांव में लगी आग, पांच गोवंश पशु झूलसे, तीन ट्रैक्टर जल कर नष्ट

02 Apr 2025

VIDEO : सहारनपुर में अनुसूचित जाति के लोगों का तहसील पर धरना प्रदर्शन

02 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद में फ्लाईओवर से गिरी कार, दो घायल

02 Apr 2025

Rajgarh: नरसिंहगढ़ में रहवासी इलाके में खुली शराब की दुकान, लोगों ने किया जमकर हंगामा; फिर दुकान की गई सील

02 Apr 2025

VIDEO : अमृतसर में नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर

02 Apr 2025

VIDEO : टिहरी बनकोट के पास 400 मी.गहरी खाई में गिरा ट्रक, एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

02 Apr 2025

Damoh News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, झुलसने से मां-बेटी की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में इलाजरत

02 Apr 2025

VIDEO : अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन बोले- वक्फ बिल में संशोधन बेहद जरूरी

02 Apr 2025

Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में ठेका श्रमिकों का हो रहा शोषण, एसडीएम से शिकायत, लगाए यह आरोप

02 Apr 2025

VIDEO : नागरिक अस्पताल में विशेष थेरेपी से 11 बच्चों को मिला नया जीवन

02 Apr 2025

MP: हरदा ब्लास्ट से बचे तो गुजरात की फैक्टरी में हो गया ब्लास्ट, चश्मदीद बोले- ब्लास्ट हुआ तो सब बाहर भागे

02 Apr 2025

VIDEO : मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा रूप का किया दर्शन

02 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में आपस में भिड़े तीन डंपर... एक में लगी आग; जिंदा जल गए चालक और क्लीनर

02 Apr 2025

VIDEO : फिरोजपुर मंडियों में नहीं पहुंची गेहूं, पंद्रह दिन बाद आएगी

02 Apr 2025

VIDEO : काशी में शृंगार गौरी पूजन, सत्यनारायण मंदिर और गेट 4-बी से जत्थे को मिला प्रवेश, डमरूओं की थाप से गूंजा परिसर

02 Apr 2025

VIDEO : गुरुग्राम के गोदाम में लगी भीषण आग

02 Apr 2025

VIDEO : हिसार की एडवोकेट कॉलोनी में दिनदहाड़े 17.30 लाख रुपये की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

02 Apr 2025

VIDEO : बलिया में पूजा चौहान मौत मामला, घटना की रात अटैची में रखा झुमका व बिछिया गायब, न्यायिक जांच की मांग

02 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी की सड़क पर पुलिस का अभियान, 288 अवैध ई-रिक्शा और ऑटो सीज, 879 का चालान

02 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कथक समूह नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुती

01 Apr 2025

VIDEO : नगर निगम ने देवरी रोड से हटवाया मंगल बाजार...दुकानदारों में मच गई अफरा-तफरी

01 Apr 2025

VIDEO : हाथरस के बौहरे वाली देवी मन्दिर के पास स्थित हनुमान मन्दिर से हुई चोरी का अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

01 Apr 2025

VIDEO : पैदल मार्च को निकले डीसीपी व एडीसीपी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

01 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed