{"_id":"67ecd043cc22ac29fe0b80a4","slug":"video-fire-broke-out-in-bijnors-purana-dhampur-village-five-cattle-burnt-three-tractors-destroyed-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर के पुराना धामपुर गांव में लगी आग, पांच गोवंश पशु झूलसे, तीन ट्रैक्टर जल कर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर के पुराना धामपुर गांव में लगी आग, पांच गोवंश पशु झूलसे, तीन ट्रैक्टर जल कर नष्ट
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:20 AM IST
Link Copied
बिजनाैर धामपुर पुराना धामपुर गांव में सोमवार की देर रात करीब11:00 बजे एक एक ही परिवार के दो भाइयों की पशु शाला में आग लग गई। आग लगने के वजह से पशु शाला में बंधे गोवंश पांच पशु गंभीर रूप से झुलस गए। घेर में खड़े पांच ट्रैक्टरों में से तीन ट्रैक्टर जलकर नष्ट हो गए। आग कैसे लगी, कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुराना धामपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह छह बबलू महेंद्र प्रीतम चरण सिंह और मेघराज सगे भाई हैं । उनके पास पांच ट्रैक्टर हैं। सोमवार की देर रात रोज की तरह उनके ट्रैक्टर घेर में खड़े थे। पशु शाला में पशु बंधे हुए थे। आग लगने से पशु शाला में बंधे पांच गोवंश पशु जलकर गंभीर रूप से झुलस गए। जब ट्रैक्टर में आग लगी तो ट्रैक्टरों के टायर धमाकेदार आवाज के साथ फटे। धमाकेदार आवाज को सुन ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिस समय हादसा हुआ। गांव के लोग सोए हुए थे। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ीमस्कत किसी तरह आग पर काबू पाया । अशोक कुमार का कहना है कि उनके गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है ।लेकिन आग कैसे लगी ।यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही है । आग लगने की घटना से उनका करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
तरक्की को देख अंदर खाने रंजिश रखते हैं कुछ ग्रामीण-अशोक
अशोक कुमार और महेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण वह बर्बाद हो गए। अभी तक गन्ने की बुवाई भी नहीं हो पाई है । आरोप है कि उनकी तरक्की को देखते हुए गांव के कुछ लोग उनसे अंदर खाने रंजिश रखते हैं । हो सकता है कि किसी ने इसी वजह से आग लगा दी हो । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने नहीं ली सुध, ग्रामीणों में असंतोष
गांव के लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर तक पीड़ितों की गांव में जाकर सुध नहीं ली। ग्रामीण में असंतोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।