Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
VIDEO : Truck fell into a ditch near Bankot in Tehri SDRF conducted a rescue operation Tehri Accident
{"_id":"67eccce3941579ab64081db1","slug":"video-truck-fell-into-a-ditch-near-bankot-in-tehri-sdrf-conducted-a-rescue-operation-tehri-accident-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टिहरी बनकोट के पास 400 मी.गहरी खाई में गिरा ट्रक, एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टिहरी बनकोट के पास 400 मी.गहरी खाई में गिरा ट्रक, एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
टिहरी जिले बनकोट के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिरा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली कि चंबा-कंडीसौर मार्ग पर एक ट्रक बनकोट गांव के पास गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें तीन लोग सवार हैं। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई। पोस्ट कोटी कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई। ट्रक लगभग चार सौ मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्ट्रेचर की मदद से घायलों को मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।