{"_id":"67eccd5ee3ec9c830709acc3","slug":"video-bulldozers-were-run-on-the-house-of-a-drug-smuggler-in-amritsar-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमृतसर में नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमृतसर में नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर
अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए मंगलवार को एक और तस्कर की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई पुलिस और नगर निगम की टीम ने मकबूलपुरा इलाके में की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मकबूलपुरा का नशा तस्कर गुरमीत सिंह जेल में बंद है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन केस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली में दर्ज किए गए हैं। अमृतसर पुलिस ने भी उसके खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। आरोपी पिछले कई सालों से नशा के धंधे में लिप्त था। इसी की कमाई से उसने मकबूलपुरा इलाके में प्रॉपर्टी बनाई थी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।