{"_id":"67ecd930e23440e0d10b2d1f","slug":"video-vakafa-sashathhana-bl-para-palsa-alrata-eta-rayata-daral-ka-kaya-raharasal-savathanashal-ilka-ma-ka-gashata-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वक्फ संशोधन बिल पर पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट ड्रिल का किया रिहर्सल, संवेदनशील इलाकों में की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वक्फ संशोधन बिल पर पुलिस अलर्ट, एंटी रॉयट ड्रिल का किया रिहर्सल, संवेदनशील इलाकों में की गश्त
कानपुर में वक्फ संशोधन बिल प्रस्तुत किए जाने से पहले कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कमिश्नरी पुलिस की ओर से मंगलवार की शाम एक अलर्ट जारी हुआ। सभी के पास एक साथ शहर में एंटी रॉयट ड्रिल का संदेश पहुंचा तो जो जहां था, वहीं से अपने निर्धारित स्थल की ओर भागा। इस दौरान सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, दरोगा, सिपाही, कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी सभी अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थल पर पहुंचे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने असलहे, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट लेकर पुलिस कर्मी पहुंचे। इस रिहर्सल में चार कंपनी पीएसी के जवान भी शामिल रहे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र में गश्त और रिहर्सल करती रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को एंटी रॉयट ड्रिल का रिहर्सल किया गया। 15 दिन पहले भी इसी तरह का रिहर्सल हुआ था। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बातचीत शांति बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।