{"_id":"67ecd66ceb4b06ac9f07e116","slug":"video-rss-volunteers-took-out-procession-in-dhaurahra-of-lakhimpur-kheri-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी के धौरहरा में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, एकजुटता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी के धौरहरा में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, एकजुटता का दिया संदेश
लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने धौरहरा में पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से हिंदुओं की एकजुटता का संदेश दिया। पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया। संघ शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक बीआरसी परिसर में एकत्र हुए। वहां ध्वज प्रणाम के बाद बैंड बाजे के साथ कस्बे की सड़कों पर पथ संचलन किया। पथ संचलन के माध्यम में हिन्दू संगठन एवं सनातनी लोगों को संगठित रहने का संदेश भी दिया। पथ संचलन धौरहरा कस्बे के हलवाई मंदिर होते हुए शुक्ला वार्ड, बाजार वार्ड, अटल नगर, आदि मोहल्ले से होकर तहसील मुख्यालय से पुनः बीआरसी परिसर पहुंचा। सनातनी लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में मुख्य रूप से विभाग प्रचारक अभिषेक, जिला प्रचारक अविनाश, तहसील प्रचारक प्रियाशु, आनंदमोहन त्रिवेदी, रमेश रस्तोगी, विधायक विनोदशंकर अवस्थी, राजीव अवस्थी लालू भैया, डॉक्टर मुकेश गुप्ता, सुदीप निगम और रमाशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।