Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील... रामनवमी पर धूप से बचाव की तैयारी से आएं
{"_id":"67ed22831adcab82fd0b2a0e","slug":"video-ayodhya-rama-mathara-tarasata-ka-thasha-vathasha-ka-sharathathhalo-sa-apal-ramanavama-para-thhapa-sa-bcava-ka-tayara-sa-aae-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील... रामनवमी पर धूप से बचाव की तैयारी से आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील... रामनवमी पर धूप से बचाव की तैयारी से आएं
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी मेला में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य रक्षा के कुछ उपायों के साथ अयोध्या आने का निवेदन किया है। ट्रस्ट के महामंत्री ने निवेदन कर कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार है। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वे सिर को धूप से बचाने का उपाय (टोपी, पगड़ी, गमछा आदि) ले कर बाहर निकलें।
उन्होंने कहा कि नींबू, चीनी, नमक अथवा ओआरएस घोल गिलास के साथ रखें, तो अति उत्तम है। जौ के सत्तू की व्यवस्था हो सके तो लू से तो बचाव होगा ही पेट पर भी संकट नहीं आएगा।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से पेयजल समेत सभी नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है लेकिन अयोध्या धाम तक पहुंचने के रास्ते में भी कोई असुविधा न हो व अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर भी सब ठीक रहें, इसके निमित्त ट्रस्ट महामंत्री का निवेदन निश्चित ही महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।