{"_id":"68e7d07acd0e70cd5f0c8039","slug":"man-arrested-from-nagpur-for-duping-people-of-lakhs-in-the-name-of-share-trading-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3500698-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला नागपुर से गिरफ्तार, स्टेट साइबर सेल की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला नागपुर से गिरफ्तार, स्टेट साइबर सेल की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 10:11 PM IST
Link Copied
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को राज्य साइबर सेल जोन जबलपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था। लोगों को शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से होने वाले मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। आरोपी द्वारा कई फर्म के नाम से विभिन्न बैंकों मे करंट खाते संचालित कर उक्त गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी तकनीकी रूप से दक्ष है, पैसा आते ही दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था।
साइबर सेल की निरीक्षक भावना तिवारी ने बताया कि अभिजीत जैन को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर होने वाले मुनाफे का लालच देकर विभिन्न खातों में आरोपीगण द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक 32 लाख 28 हजार 520 रुपये जमा कराए गए थे। फरियादी शिकायत की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया था। साइबर सेल की टीम ने मुख्य आरोपी अंकित सुधाकर तलवारकर पिता सुधाकर तलवारकर 30 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 16 चक्रपाणि नगर पिपला रोड कृष्ण मंदिर के पास थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। फरियादी के साथ हुई ठगी की कुल राशि में से लगभग 17 लाख रुपये राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर की विवेचना टीम द्वारा रिफंड कराए जा चुके हैं।
आरोपी अंकित तलवारकर ने पूछताछ में बताया कि वर्तमान में स्वयं का तलवारकर यूनिसेक्स सैलून है। उसने अप्रैल 2025 में मसालों की थोक खरीदी व बिक्री के लिए डिमेन्टर स्पाइस एंड कंडिमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फर्म खोली थी। इसमें पैसों के लेन-देन के लिए आईडीएफसी बैंक में एक खाता खुलवाया था। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से फ्रॉड करके वह अपने डिमेन्टर स्पाइस एंड कंडिमेंट प्राइवेट लिमिटेड मे रजिस्टर्ड बैंक खाते में पैसे लेता था एवं उन पैसों को तुरंत ट्रांसफर कर देता था। देश के कई प्रदेश के पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों को होल्ड करवाया है। आरोपी के संबंध में संबंधित प्रदेश के पुलिस को सूचित किया जा रहा है। आरोपी द्वारा इस तरह की ठगी कई लोगों के साथ की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।