{"_id":"68e78ca5898dca22da05f946","slug":"video-lifting-of-wet-paddy-bags-continues-in-fatehabad-farmers-crops-not-purchased-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धान की गीली बोरियों का उठान जारी, किसानों की फसलों की नहीं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धान की गीली बोरियों का उठान जारी, किसानों की फसलों की नहीं खरीद
जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से अनाज मंडियों में रखी धान की फसल सड़कर अंकुरित होने लगी है। बारिश के बाद धान की कटाई प्रभावित हुई है। इससे अनाज मंडियों में धान की आवक बंद हो गई है। किसानों की 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। फिलहाल किसान मंडी में ही रखकर धान की फसल सुखाने में लगे हैं। वहीं मंडी में भीगी धान की बोरियों का उठान जारी है।
जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ा करीब 12 हजार मीट्रिक टन धान दो बार हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आ चुका है।
पहली बार भीगने के बाद किसान और आढ़ती जैसे-तैसे फसल को सुखाने की कोशिश कर ही रहे थे कि दोबारा हुई तेज बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं गीली फसल की बिक्री नहीं होने से परेशान किसान अनाज मंडी के खरीदारों का इंतजार करने को मजबूर है। नमी की मात्रा अत्यधिक बढ़ने से धान की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।