{"_id":"68e79716a987f55c3c08ee1b","slug":"video-ophthalmology-department-of-medical-college-celebrated-world-sight-day-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में नेत्र विभाग की ओर से गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कम्यूनिटी मेडिसन की एचओडी डॉ. रेणु चौहान और फिजियोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना चौहान भी कार्यकम में मौजूद रहीं। नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. शालु गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अक्तूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अपनी आंखों से प्यार करें थीम पर यह दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों और उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल और सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मोबाइल और टीवी स्क्रीन का जितना हो सकें कम प्रयोग करें। अपनी आंखों की समय-समय पर जांच करवाते रहें, ताकि बीमारी का पहली स्टेज पर ही पता चल सकें। इस मौके पर प्रशिक्षु चिकित्सकों और लोगों को आंखों की देखभाल को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। नेत्र विभाग की डॉ. सीमा नेगी, डॉ. प्रभलीन ने भी आंखों के महत्व और देभावल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नेत्र अधिकारी गोविंद सिंह तोमर और नेत्र विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।