फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Violent clash among BJP leaders; attack with rods and sticks

भाजपा नेताओं के बीच खूनी संघर्ष: जनपद सदस्य और मंडल अध्यक्ष के गुट टकराए, रॉड और डंडों से हमला

Sat, 24 Oct 2026 10:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:27 PM IST
Violent clash among BJP leaders; attack with rods and sticks

बरेला थाना क्षेत्र के बम्हनी चौराहे पर शुक्रवार रात विवाद के बाद भाजपा से जुड़े नेताओं और उनके परिजनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में चाकू, रॉड और डंडों से हमला किए जाने के आरोप हैं। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, विवाद में जनपद सदस्य रामेश्वर उर्फ बंटू साहू और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष ने लगाए चाकू और रॉड से हमले के आरोप
बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह के मुताबिक, ग्राम बम्हनी निवासी प्रवेश पटेल (28) ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे प्रदीप साहू की दुकान पर पहुंचा था। वहां रामेश्वर साहू, प्रहलाद साहू, लखन साहू और दिनेश साहू अपने साथियों के साथ प्रदीप साहू से विवाद कर रहे थे। प्रवेश के अनुसार, उसने रामेश्वर साहू से विवाद करने का कारण पूछा तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि इसी दौरान रामेश्वर साहू ने चाकू से हमला कर उसके पेट में चोट पहुंचाई। बचाव के दौरान रामेश्वर के बाएं हाथ और दाईं आंख के पास भी चोट आई।

ये भी पढ़ें- एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज

शिकायत के मुताबिक, प्रदीप साहू, दिलीप साहू, पिंकी साहू, संध्या साहू और जगदीश साहू बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी रॉड और डंडों से हमला किया गया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं, जबकि जगदीश साहू गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने इस शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(1), 296(बी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप
दूसरे पक्ष की ओर से बम्हनी निवासी राहुल झारिया ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रदीप साहू की किराना दुकान पर राजश्री लेने गया था। उसने 500 रुपये का नोट दिया था। आरोप है कि बाकी पैसे कम लौटाने पर आपत्ति जताने के बाद प्रदीप साहू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

राहुल के मुताबिक, वहां मौजूद शेखर राव और प्रवेश पटेल ने भी उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, रामेश्वर साहू, दिनेश साहू और प्रहलाद साहू बीच-बचाव करने पहुंचे तो प्रदीप साहू, शेखर राव और प्रवेश पटेल ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में राहुल झारिया सहित रामेश्वर साहू, दिनेश साहू, लखन साहू और प्रहलाद साहू को चोटें आने की बात कही गई है।

दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी पुलिस
बम्हनी चौराहे पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायतों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में किसकी क्या भूमिका रही और विवाद किस कारण बढ़ा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के ला-मार्टिनियर पोलो ग्राउंड में फुटबॉल लीग का आयोजन, वॉइड वाकर्स और स्पोटिंग एफसी के बीच मुकाबला

24 Oct 2026

नालागढ़: बेहल में निशुल्क विधिक सहायता शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

24 Oct 2026

विश्व पोलियो दिवस पर गोला बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

24 Oct 2026

भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च

24 Oct 2026

शाहजहांपुर: न्यायिक अधिकारियों ने क्रिकेट में लगाए चौक्के-छक्के, कैरम-शतरंज में भी आजमाए हाथ

24 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: शिमला एसबीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने बैठक कर मांगों पर किया मंथन

24 Oct 2026

अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी न्याय रैली

विज्ञापन

शिमला: भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा

24 Oct 2026

सिमली बेस अस्पताल आंदोलन: देहरादून पदयात्रा के बाद अब भराड़ीसैंण में मानव श्रँखला

24 Oct 2026

सिरमौर: नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने कारोबार और व्यापारियों की तरक्की की कामना के लिए किया हवन यज्ञ

24 Oct 2026

चौरासी मंदिर बाजार में बिजली के तारों का मक्कड़जाल, प्रधान मोहर राजपूत ने समस्या के समाधान की उठाई मांग

24 Oct 2026

अंब: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की माैजूदगी में चौली पंचायत के 11 परिवार कांग्रेस में शामिल

24 Oct 2026

भरवांई स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, चलाया स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान

24 Oct 2026

बंगाणा: कोलकाता में दम दिखाएंगे ऊना के खिलाड़ी, सुरेंद्र ठाकुर ने बांटी खेल ड्रेस

24 Oct 2026

वीडियो: रोटरी क्लब शिमला ने विश्व पोलियो दिवस पर निकाली जागरूकता वॉकथॉन

24 Oct 2026

रायबरेली: बिजली विभाग की लापरवाही से श्रमिक की हुई मौत

24 Oct 2026

डुंग्री की नैणी देवी देवरा यात्रा पर जाने से पहले भगवान नारायण से मिलने पहुंची नंदाधाम

24 Oct 2026

फिरोजपुर में धान खरीद का जायजा लेने दाना मंडी पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां

फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, जिलेभर में चलाया घेराबंदी और तलाशी अभियान

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- हिमाचल को 320 नई पीजी मेडिकल सीटें, 415 करोड़ भी मंजूर

24 Oct 2026

मोगा में भाजपा को मिली मजबूती, आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल

मोगा में युवक को नशा करने से रोकना पड़ा भारी, युवक ने कर दी दूसरे शख्स की पिटाई

नोएडा सेक्टर 126 में दुकानों में लगी आग, एक मजदूर की मौत

24 Oct 2026

सर्वोदय बाल विद्यालय में छात्रा ने खुद को लगाई आग, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने लिया जायजा

24 Oct 2026

चंडीगढ़ नैतिक हत्याकांड: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से भिड़ा आरोपी, टांग में लगी गोली

जालंधर में नशे में झूमता युवक गिरफ्तार, जांच में निकला तस्कर

24 Oct 2026

हमीरपुर: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में राशि ने जीता रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता

कानपुर: मंधना बिठूर रोड पर बिना मानक हो रहा पुलिया निर्माण, धूल फांक रहे राहगीर

24 Oct 2026

कानपुर: मनुद्वार के पास हुई सफाई, हटा गंदगी का अंबार, लोगों को मिली राहत

24 Oct 2026

कानपुर: बिठूर में रानीलक्ष्मीबाई प्रतिमा पर जमी धूल, लापरवाह कर्मचारियों को लेकर रोष

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed