{"_id":"679a7e4f112dced71e05c96e","slug":"boys-of-mature-age-were-doing-stunts-on-the-unpaved-road-police-took-action-by-seizing-both-the-tractors-katni-news-c-1-1-noi1360-2573084-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: पक्की उम्र के लड़के कर रहे थे कच्ची सड़क में स्टंटबाजी, पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर जब्त कर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पक्की उम्र के लड़के कर रहे थे कच्ची सड़क में स्टंटबाजी, पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर जब्त कर की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 09:58 AM IST
कटनी जिले में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान लेते माधवनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ट्रैक्टर जब्त किया है। दरअसल, पूरा वीडियो निवार चौकी अंतर्गत ग्राम धपई का बताया गया, जहां 2 ट्रैक्टर चालक कच्ची सड़क में राफ्टिंग कर हुए स्टंट दिखा रहे थे।
तभी गांव के लोगों ने ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए माधवनगर टीआई ने तत्काल निवार चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी को ट्रैक्टर जब्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की निर्देश दिए। टीआई अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो मुझ तक भी पहुंचा था, जहां मेरे द्वारा चौकी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी द्वारा दोनों ट्रैक्टर को जब्त करते हुए आरोपी संतोष प्रजापति और श्याम प्रजापति के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला बनाया था, जिसमें 3500-3500 का जुर्माना ठोका गया है। वहीं दोनों युवक के परिजनों को भी कड़ी हिदायत दी गई कि इस तरह का चीज पुनः दोहराई जाए जिससे लड़के और बाकी लोग भी सुरक्षित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।