Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Indore News
›
Khandwa Bodies of Indore couple found at tourist spot Hanumantya police investigating murder suicide accident
{"_id":"670d113df1c65a5b7503c0a4","slug":"dead-bodies-of-indore-resident-couple-found-at-tourist-place-hanumantya-police-investigating-whether-it-is-murder-suicide-or-accident-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2213492-2024-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: पर्यटन स्थल हनुमंतिया में मिले इंदौर निवासी दंपती के शव, हत्या-आत्महत्या या हादसा पुलिस जांच कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: पर्यटन स्थल हनुमंतिया में मिले इंदौर निवासी दंपती के शव, हत्या-आत्महत्या या हादसा पुलिस जांच कर रही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 07:11 PM IST
मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुमंतिया में इंदौर से आए पर्यटक दंपती के जलाशय के पानी पर उतराते हुए शव मिले हैं। इसको देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की डूबने के चलते मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि दंपती करीब दो दिन पहले इंदौर से पर्यटक के रूप में हनुमंतिया आए थे।जहां वे पर्यटकों के लिए बनाए गए कॉटेज में ही रुके हुए थे। इसके बाद सोमवार को यहां मौजूद अधिकारियों को दंपती की पानी में उतराती हुई लाशें दिखाई दीं। इस घटना की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची मुंदी थाना के साथ ही बीड़ चौकी पुलिस ने मामला जांच में लिया है। वहीं दंपती की पहचान कर उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
खंडवा के पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी में उतराते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह एवं उनकी पत्नी सुनीता बाई के रूप में की गई है। जो की इंदौर जिले के निवासी थे और शनिवार से पर्यटन स्थल हनुमंतिया घूमने के लिए आए हुए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।
वहीं बताया जा रहा है कि सोमवार को पानी के बीच इंजॉय करने के दौरान दोनों ही की इंदिरा सागर के जलाशय में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल, मौके पर मौजूद मूंदी और बीड पुलिस दोनों पति-पत्नी के शवों को बाहर निकाल कर उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी हुई है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या किसी के द्वारा हत्या की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।