{"_id":"670ccc77f357e0bcfb0dce92","slug":"video-daughters-dreams-are-taking-flight","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में प्रादेशिक बाक्सिंग प्रतियोगिता की शुरूआत, बेटियों के सपने को मिल रही उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में प्रादेशिक बाक्सिंग प्रतियोगिता की शुरूआत, बेटियों के सपने को मिल रही उड़ान
एचयू एम्फीथिएटर मैदान में खेल से बेटियों के सपने को उड़ान मिल रही है। वारारणसी में आयोजित प्रदेशिक बाक्सिंग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले राउंड के क्वालिफाइंग मुकाबले में लखनउ और अलीगढ़ के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सबने सराहा इस बाक्सिंग प्रतियोगिता में 18 मंडल के खिलाड़ी बाक्सिंग खेल रहे हैं। इसमें 300 लड़के और 115 लड़कियां शिरकत कर रही हैं। लखनउ निवासी वैश्णवी पाल के सपने को उड़ान मिल रही है। इनकी माने तो पहले ये रिंग में खिलाड़ियों को देखकर सोचती थी कि ये बाक्सिंग कैसे खेल सकते हैं घर में चर्चा करती थी एक दिन मां से बातचीत में कहा कि मैं भी करना चाहती हूं मां ने हामी भरी और सपनों को तस्वीर मिली तीन साल से रिंग में उतर रही बेटी ने ओपन नेशन खेल चुकी हैं और अपने सपने को साकार कर रही हैं। पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत की उसके बाद सिल्वर मेडल हासिल किया लेकिर हार ने थोड़ा उत्साह कम किया माता पिता ने उत्साहित किया और आज ये पूरे जोश में हैं। इसी प्रकार अन्य खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आ रही हैं अलीगढ़ की महिला खिलाड़ी भी आज के संघर्ष को बयां करते हुए अपने माता पिता को उत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही धन्यवाद दिया कि हमें अपने आपको मजबूत मानना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।