Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: 2 accused arrested with 4 pistols, 3 magazines and 12 cartridges, had brought weapons from MP
{"_id":"670bfbf401606085aa033abe","slug":"2-accused-arrested-for-illegal-possession-of-weapons-in-mount-abu-4-pistols-3-magazines-and-12-live-cartridges-seized-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2212529-2024-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : 4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : 4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
रविवार को माउंटआबू पुलिस ने शहर के देलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
देलवाड़ा के बापू बस्ती स्थित किराए के एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने 4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त कर माउंटआबू निवासी राहुल एवं दिपेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अब तक की गई पूछताछ में ये हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। ये हथियार यहां क्यों लाए गए थे और आरोपी यहां किस वारदात को अंजाम देने वाले थे, इस संबंध में पूछताछ करके पुलिस इन हथियारों को लाने के पीछे का उद्देश्य पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।