Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
strong flow of rain water in the waterfall on Abu Road-Mount Abu road
{"_id":"670b891aab6c4a62e80bab9e","slug":"effect-of-change-in-weather-strong-flow-of-rain-water-in-the-waterfall-on-abu-road-mount-abu-road-power-supply-disrupted-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2209746-2024-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: मौसम में बदलाव का असर, आबूरोड-माउंटआबू मार्ग पर झरने में आया तेज बहाव से पानी, बिजली आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: मौसम में बदलाव का असर, आबूरोड-माउंटआबू मार्ग पर झरने में आया तेज बहाव से पानी, बिजली आपूर्ति चरमराई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 02:41 PM IST
मौसम में आए बदलाव का असर का असर जिले में भी देखने को मिला। बीती रात को आबूरोड एवं माउंटआबू सहित जिलेभर में रातभर कहीं तेज एवं कहीं धीमे बारिश होती रही। बारिश से आबूरोड-माउंटआबू मार्ग पर छीपाबेरी एवं सातघूम के बीच झरने में एक बार फिर तेज बहाव से बरसाती पानी का बहाव शुरू हो गया। वीकेंड सीजन होने से यह झरना यहां आ रहे पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बना है।
बीती रात हुई इस बारिश से पर्यटन स्थल माउंटआबू का मौसम, जहां खुशनुमा हो गया है, वहीं आबूरोड की बात करें तो लोगों को गर्मी से हल्की सी राहत मिली है। हालांकि, आबूरोड में रविवार सवेरे बारिश के बाद दिनभर बादलों एवं आसमान के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान कई बार मौसम साफ भी हुआ तो खुलकर धूप निकली। बारिश से शहर में विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह सड़कों पर पानी का भराव हो गया। बारिश के दौरान शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप्प रही।
इससे लोग परेशान होते रहे। लोगों के घरों एवं प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर बंद हो गए। इससे सबसे ज्यादा हॉस्पिटलों एवं लेबोरेट्रियों में अपने परिजनों को इलाज एवं जांच के लिए लेकर आए लोगों को हुई। सवेरे 10 बजे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई इसके बाद धीरे-धीरे कर व्यवस्थाएं सुचारू हुई। उधर, बारिश से आबूरोड- माउंटआबू मार्ग पर झरने में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। यहां आवाजाही कर रहे पर्यटक झरने के पास जाकर सेल्फी लेते नजर आए। माउंटआबू का मौसम बेहद सुहावना बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।