{"_id":"670af66226520f51d80906e6","slug":"maa-bijasans-unique-doll-comes-out-in-mps-ashoknagar-you-will-be-shocked-if-you-see-the-video-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2209609-2024-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: एमपी के अशोकनगर में निकलता है मां बिजासन का अनोखा डोला, मां की मर्जी से तय करता है दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: एमपी के अशोकनगर में निकलता है मां बिजासन का अनोखा डोला, मां की मर्जी से तय करता है दिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 07:53 AM IST
मध्यप्रदेश में अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा के पिपरई क्षेत्र में मां बिजासन का अनोखा डोला निकाला जाता है। मान्यता है कि ये डोला अपने आप ही भ्रमण करता है। देश में मां बिजासन का दूसरा डोला राजस्थान में निकाला जाता है। इस डोले की खास बात यह भी बताई जाती है कि यह डोला अपने आप मां बिजासन के आदेश के अनुसार ही चलाया जाता है, और ये आगे पीछे भी अपने आप ही बढता है।
बता दें कि शारदीय नवरात्रि में हर दशमी के दिन माता रानी का डोला नगर में निकाला जाता है। इसमें शहर सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित द्वारका प्रसाद ने बताया कि उनके पूर्वजों को सपने में आकर माता ने कहा था कि मैं तुम्हारे यहां निवास करूंगी। लगभग 200 साल से माता रानी मंदिर में निवास कर रही हैं। उनके आदेश अनुसार ही हर दशमी के दिन माता रानी का यह डोला नगर में निकाला जाता है। यह डोला नगर में सभी क्षेत्रों में अपने आप चला जाता है। जहां पर इस डोले को भेंट रखी जाती है। हर गांव के हर घर से नारियल के रूप में यह भेंट लेता है। यह चाहे जिस सरकारी ऑफिस में, चाहे वह थाना हो या नगर परिषद् उसके अधिकरी या कर्मचारी को भी डाले को कंधा लगाना पड़ता है। नहीं तो यह उस ऑफिस के बाहर ही खड़ा रहता है। भले ही कोई भी इसको कंधे पर सवार किए हो, पर यह अपने आप ही जिसके दरवाजे पर जाना होता है वहां पर चला जाता है। क्या हिन्दू, क्या मुसलमान सभी के घरों से यह भेंट लेता है और सभी संप्रदाय के लोग अपने-अपने घरों के सामने इस डोले को भेंट स्वरूप नारियल चढ़ाते हैं। सुबह से निकाला गया डोला शाम होते होते नगर के हर घर तक पहुंचता है, जिसके बाद डोले का नदी में विसर्जन किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।