{"_id":"670a9038adbcb28132039960","slug":"effigy-of-dashanan-symbol-of-evil-burnt-to-ashes-ravana-burning-took-place-at-dozens-of-places-in-sagar-district-sagar-news-c-1-1-noi1338-2208533-2024-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: धू धू कर के जला बुराई का प्रतीक दशानन का पुतला, सागर में दर्जनों जगह हुआ रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धू धू कर के जला बुराई का प्रतीक दशानन का पुतला, सागर में दर्जनों जगह हुआ रावण दहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 09:11 PM IST
Link Copied
सारे देश प्रदेश की तरह बुंदेलखंड अंचल के सागर में भी विजयादशमी पर्व पूरी भक्ति भावना तथा उत्साह से मनाया गया। सागर जिले में दर्जनों स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया।अनेकों जगह रावण के साथ साथ कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले बनाए गए थे।
सागर शहर का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुलिस ट्रेनिग कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन नगर निगम सागर की महापौर संगीता तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
इधर, संगीत मय तथा उत्साही धार्मिक वातावरण के बीच भगवान के भजनों से गूंज रहे मैदान में जब रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा, तब उपस्थित जनसमूह ने भगवान राम की जयकार से पूरे मैदान को गुंजायमान कर दिया। रावण के पुतले के दहन के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी से आसमान चमक उठा। सागर के अलावा शहर के उपनगर मकरोनिया, रहली देवरी, बंडा, खुरई, राहतगढ़, बीना, गढ़ाकोटा सहित अन्य स्थानों पर भी रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।