{"_id":"670b9e4011c4fb582b043273","slug":"video-death-anniversary-of-swar-samrat-kishore-da-celebrated-derbyshire-club-paid-tribute","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वर सम्राट किशोर दा की मनाई पुण्यतिथि, डर्बीशायर क्लब ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वर सम्राट किशोर दा की मनाई पुण्यतिथि, डर्बीशायर क्लब ने दी श्रद्धांजलि
डर्बीशायर क्लब वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे स्वर सम्राट किशोर दा की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में पितरकुण्डा कुण्ड पर मछलियों को चारा खिलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
शकील ने कहा कि किशोर दा का जन्म 4 अगस्त 1929 में खण्डवा (मध्य प्रदेश) में हुआ था। मदमस्त आवाज के जादूगर किशोरदा के दिल को छू जाने वाले गीत गाता रहे मेरा दिल, शोखियों में घोला जाय फूलों का शबाब, मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू एक चतुर नार बडी होशियार मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है, जिन्दगी का सफर है ये कैसा सफर, जिन्दगी के सफर में गुजर जाते है जो मकाम, जिन्दगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना, मजिलें अपनी जगह हे रास्ते अपनी जगह जिसे सुनकर श्रोता अपने आपको भूल जाते थे ऐसे गायक शायद सदियों में ही जन्म लेते हैं। शकील ने कहा कि किशोरदा को बेहतरीन गीतों के लिये अनगिनत पुरस्कारों से नवाजा गया। आगे कहा कि मरने की दुआयें क्यूं मांगू जीने की तमन्ना कौन करें से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।